स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सुखना लेक की तर्ज पर राखी गढ़ी में बनाई जा रही है झील

 

सुखना लेक की तर्ज पर राखी गढ़ी में बनाई जा रही है झील

एस ई व एक्स ई एन ने किया निरीक्षण
नारनौंद, सुनील कोहाड़
 

 
     हड़प्पा सभ्यता को लेकर राखी गढ़ी गांव को विश्व हैरिटेज स्थापित करने के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। यहां पर आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर सुखना झील की तर्ज पर गांव में करीब ढ़ाई करोड़ रुपए की लागत से दो तालाबों पर काम किया जा रहा है। इसको लेकर पंचायती राज विभाग के एसई, एक्स ई एन सहित अन्य अधिकारियों ने साईट का ओचक निरक्षण किया गया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
 

 
     राखी गढ़ी को विश्व हैरिटेज विकसित करने के लिए सरकार अनेक कदम उठाए हुए हैं। इसी कड़ी में गांव के तालाबों को झील बनाया जा रहा है और खाली जगह पर पार्क बनाया जाएगा। ठेकेदार ने एक तालाब की खुदाई कर उसमें पुराने समय के बुर्जी वाला स्टेप घाट व पशुओं के लिए घाट तैयार कर झील का रूप दिया जा चुका है। जबकि दूसरा तालाब पानी से भरा हुआ है और उसके पानी निकासी में काफी दिक्कत आ रही थी। जिसके कारण काम बंद हो गया था। इसको लेकर पंचायती राज के एसई , एक्स ई एन पेशल शर्मा, एसडीओ जिले सिंह, जेई विकास मलिक, अशोक ढ़ाडा तालाब पर पहुंचे और किए गए कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा तालाब 3 से पानी निकासी करने पर ग्रामीणों से चर्चा की गई और पानी निकासी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 
बाक्स
     ग्रामीण जगदीश, दिनेश, मुकेश, राजेंद्र इत्यादि ने बताया कि पशुओं को पानी पिलाने में दिक्कत होती है। इसलिए पहले कुछ साफ पानी तालाब 2 में भरा जाए और तालाब 3 का पानी कुछ तालाब 2 में और कुछ दूसरे तालाब में डाला जा सकता है। बारिश होने के कारण खेतों में पानी की जरूरत नहीं है।
बाक्स
    एस ई यशवीर पंवार ने बताया कि ग्रामीण व बाहर से आने वाले पर्यटक यहां पर ही झील व पार्क का आनंद ले सकें। इसलिए गांव में सुखना लेक की तर्ज पर झील बनाई जा रही है। कार्य को तेज गति देने के लिए साईट का निरीक्षण किया गया है। काम अच्छा व पूरी निष्ठा से किया जा रहा है। एक तालाब से पानी निकासी को लेकर दिक्कत थी। उसको ग्रामीणों से रूबरू होने पर हल हो गई। क्योंकि टेंडर में पानी निकासी व भरने का कोई प्रावधान नहीं है।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |