बड़ी धूमधाम से मनाई दादा देवराज की जयंती युवा दे भविष्य निर्माण में अहम योगदान : अमन लोहान
बड़ी धूमधाम से मनाई दादा देवराज की जयंती
युवा दे भविष्य निर्माण में अहम योगदान : अमन लोहान
नारनौंद
: युवाओं को कभी भी मुश्किलों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि डट कर उनका
मुकाबला करना चाहिए। देश व प्रदेश में असली प्रतिभा गांव के अंदर छुपी है।
युवाओं को चाहिए कि वो खुद का भविष्य उज्जवल करते हुए भविष्य निर्माण में
अहम योगदान दे। उक्त शब्द यूपीएससी टॉपर अमन लोहान ने दादा देवराज जयंती के
अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसको हासिल करने के लिए
कड़ी मेहनत करनी चाहिए तभी सफलता हासिल होगी। इस दौरान दूर दराज से अनेक
लोग मत्था टेकने ओर जयंती मनाने पहुंचे। कार्यक्रम में दलीप सिंह रिटायर्ड
एसडीओ ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
दादा देवराज खेलकूद एवं जनहित समिति के प्रधान शमशेर लोहान ने बताया कि
हर वर्ष की भांति इस बार भी दादा देवराज की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
जिसमें दूसरे राज्यों से आए लोहान गोत्र के लोगों ने शिरकत की। उन्होंने
बताया कि दादा के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिसमें पूरा दिन मत्था
टेकने वालों की लाइन लगी रही। इस दौरान हवन यज्ञ, भंडारे, महिला सत्संग,
रक्तदान शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जयंती पर आयोजित
ब्लड डोनेशन केम्प में 150 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया। वहीं सम्मान
समारोह में यूपीएससी क्लियर करने वाले अमन लोहान पुत्र उमेद सिंह लोहान को
सम्मानित किया गया।
वहीं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पूनम लोहान को भी
अनेक उपलब्धियों के चलते सम्मानित किया गया। इसके अलावा नीट की परीक्षा
पास करने वाले विश्वजीत लोहान व
मुस्कान को सम्मानित किया गया।टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौंद की छात्रा मुस्कान पुत्री पवन दलाल निवासी नारनौंद ने नीट की परीक्षा पास करने एमबीबीएस में अपनी सीट पक्की करने पर उसको भी सम्मानित किया गया। क्योंकि इस परीक्षा में 15 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था और उनमें क्वालिफाई करना ही बड़ी चुनौती होता है। लेकिन मुस्कान ने घर व स्कूल में ही तैयारी कर 1500 वां अंक प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व छात्राओं के लिए मार्ग दर्शक बनी।
इस
अवसर पर उमेद सिंह लोहान, मुख्यत्यार सिंह, शमशेर उर्फ कुकन, संदीप लोहान,
धर्मपाल सिंह, महाबीर सिंह, राजेन्द्र उर्फ काला, दिलबाग लोहान,सोनू लोहान, धर्मबीर,
रोहताश, सतपाल व मनीष आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।






कोई टिप्पणी नहीं
Thanks