हरियाणा के छोरे पे फिदा हुई अमेरिकन गोरी, अगले महीने रचाएंगे शादी
हरियाणा के छोरे पे फिदा हुई अमेरिकन गोरी, अगले महीने रचाएंगे शादी
पानीपत - दिल का रिश्ता भी अजीब होता है। एक दूसरे की भावनाओं को समझने से ही प्यार के रिश्ते की नींव रखी जाती है। कोरोना के दौरान लोग एक दूसरे से अलग रहते थे और घरों में दुबके रहते थे बिना काम धंधे के सारा दिन रात टाइम पास ही नहीं होता था।
उस दौरान पानीपत जिले के गांव सुताना निवासी निखिल सोशल मीडिया पर समय बिताने लगा तो उसकी दोस्ती अमेरिका के फोटाना की रहने वाली मरयाना से हो गई। धीरे-धीरे वो आपस में चेकिंग के जरिए बात करने लगे। निखिल ने बताया कि उनकी दोस्ती ऐसी हुई कि वो प्यार में बदल गई। उसके बाद दोनों ने अपने परिजनों से भी इस रिश्ते के बारे में जानकारी दी। तो दोनों के परिजनों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद मरयाना दिल्ली पहुंची तो एयरपोर्ट पर निखिल का परिवार उसे लेने पहुंच गया। दिसंबर में मरयाना और निखिल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks