स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राखी खास के घर में रखी बिजली की दो सबमर्सिबल की मोटर चोरी

 राखी खास के घर में रखी बिजली की दो सबमर्सिबल की मोटर चोरी

नारनौंद, 
 राखी खास गांव के घर में रखी दो बिजली की समर्सिबल मोटर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मोटर मालिक द्वारा पुलिस को दी शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दी जानकारी में राखी खास निवासी तेजवीर ने बताया कि 2 नवंबर 2021 को हमने अपने घर के प्लाट में दो मोटर एक 7:30 एचपी की जो लुंबी वह दूसरी 15 एचपी की जो ओसवाल कंपनी की है। मैंने यह मोटर 16 नवंबर 2021 को प्लाट में रखी देखी थी। फिर हमें अपने भाई के लड़के की शादी में बिजी होने के कारण 22 नवंबर 2021 को जब हमने मोटर संभाली तो उपरोक्त दोनों मोटर चोरी हुई मिली। हमने अपने तौर पर सभी जगह पूछताछ करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। अतः किसी अज्ञात चोर ने हमारी दोनों मोटरों को चोरी कर लिया है। नारनौंद थाना पुलिस ने मोटर मालिक तेजवीर की दी शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |