स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

साले पर जीजा ने किया हमला, मामला दर्ज

बहन से मिलने गए भाई को जीजा ने सिर में चोट मारकर किया घायल

नारनौंद :गांव बास में बहन से मिलने आए भाई को उसके जीजा ने चोट मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी तलाश शुरू कर दी है। रामराय निवासी 35 वर्षीय सुंदर उर्फ सोनू ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मेरी बहन आशा की शादी करीबन 12 वर्ष पहले बास निवासी कप्तान के साथ हुई थी। 17 नवंबर को मेरा भाई उमेद बास में मेरी बहन से मिलने के लिए आया हुआ था। तभी मेरे भाई के फोन से मेरी मौसी कमलेश का फोन आया उसने बताया कि तेरे जीजा और तेरे भाई का आपस में झगड़ा हो गया है। जब मैंने वहां पहुंचकर देखा तो मेरा जीजा हाथ में गंडासी लिए हुए है और मेरे भाई के सिर में चोट लगी हुई थी। वह कह रहा था इसे यहां से ले जा वरना इसे जान से मार दूंगा। मैं अपने भाई को इलाज के लिए जींद के सामान्य अस्पताल ले गया। मेरे जीजा उमेद ने लड़ाई झगड़ा करके मेरे भाई को चोट मारी है। बास पुलिस ने उमेद के दिए बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |