स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गेहूं की बिजाई करने गई महिला पर लाठी-डंडों से हमला

गेहूं की बिजाई करने गई महिला पर लाठी-डंडों से हमला

नारनौंद :
जमीनी विवाद को लेकर आपसी झगड़े में गढ़ी की  महिला के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा निवासी 38 वर्षीय उषा ने बताया कि मैं गांव रामपुरा में आशा वर्कर के तौर पर कार्य करती हूं व मेरा पति गुरुग्राम में मारुति कंपनी में काम करता है। हमने वर्ष 2012 से 2021 के बीच गढ़ी निवासी जयवीर व फकीरचंद से तीन एकड़ दो कनाल जमीन खरीदी थी। हमारी खरीदी गई जमीन पर करीब आठ महीने से जगमेंदर व जयवीर के साथ विवाद चला हुआ है। हमारे आपसी विवाद को लेकर रास्ते के लिए कोर्ट से सटे लिया हुआ है। मैं सोमवार को गेहूं की बिजाई करने के लिए रमेश गढ़ी का ट्रैक्टर लेकर गई थी। जब हमने अपने खेत की जुताई आरंभ की तो जगमिंदर वहां आ गया तथा खेत की जुताई करने से रोक दिया। मेरे साथ झगड़ा करने लगा और फोन करके अपने परिवार वालों को बुला लिया। उसके फोन करने पर जगमिंदर की मां बाला, जयवीर निवासी गढ़ी वहां आ गए। तभी पीछे से प्रदीप, सोमबीर, पार्वती, प्रदीप की पत्नी रितु सभी ने मिलकर डंडे बिंडो से हमला कर दिया। जिसके कारण मुझे सिर कान पर चोटे आई। उपरोक्त लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। अबकी बार खेत में आई तो जान से मार देंगे। बास थाना पुलिस में उषा के दिए बयान के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |