स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजपुरा का युवक अवैध शराब सहित काबू

मोटरसाइकिल पर सवार होकर ले जाते हुए चढ़ा पुलिस के हत्थे

नारनौंद : तहलका न्यूज

 हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर गांव राजपुरा के पास पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है।
 पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को 24 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। नारनौंद थाना पुलिस की गाड़ी जब राजपुरा सड़क पर खड़ी थी। तो सामने से एक मोटरसाइकिल जिसका पर एक व्यक्ति देसी शराब की दो पेटी लिए गांव राजपुरा की तरफ जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शीशु निवासी राजपुरा बतलाया। दोनों पेटियों में 12- 12 बोतल देसी शराब मार्का माल्टा बरामद हुई। शीशु कोई लाइसेंस व परमट पेश ना कर सका। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले युवक शीशु पर हरियाणा आबकारी संशोधन एक्ट के अनुसार मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |