स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी को जिला बनाने की कवायद तेज, ये एरिया होगा हांसी जिले का हिस्सा

हिसार का क्षेत्रफल छोटा होने के साथ ही हो जाएगा रेतिला

फाईल फोटो सोनूू  शर्मा


हांसी - तहलका न्यूज

अंग्रेजों के समय जिला रहे हांसी को एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर पूरा ब्ल्यू प्रिंट तैयार पहले ही कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हांसी के जिला बनाने के बाद हिसार जिले का क्षेत्रफल छोटा होने के साथ ही रेतिला भी हो जाएगा। 


हांसी को पुलिस जिला पहले ही बनाया जा चुका है। जिसके बाद जिसके कारण हांसी पुलिस के अधीन आने वाले क्षेत्र में क्राइम में काफी कमी आई है। अब जल्द ही हांसी को प्रशासनिक रुप से जिला घोषित करने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। इससेे हांसी, नारनौंद, बरवाला, उकलाना सहित भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचेगा और भिवानी जिले के अधीन सिवानी मंडी के हिसार में शामिल होने से वहां के लोग भी राहत की सांस लेंगे। क्योंकि सिवानी मंडी से भिवानी जिला मुख्यालय की दूरी करीबन 15 किलोमीटर है और दोनों को आपस में जोड़ने के लिए कोई हाइवे भी नहीं है। 


हिसार का ये रहेगा क्षेत्र

   हिसार जिले से अलग होकर हांसी के जिला बनाने के बाद हिसार में हिसार उपमंडल के एरिया के अलावा आदमपुर, अग्रोहा और सिवानी मंडी का ही एरिया बचेगा। जिससे कभी सबसे बड़ा जिला सबसे छोटा हो जाएगा।

फाईल फोटो


वहीं हांसी के जिला बनने पर हांसी का क्षेत्रफल हिसार से अधिक रहने की संभावना है। क्योंकि हांसी में नारनौंद, उकलाना, बरवाला को शामिल करने के साथ ही भिवानी जिले के बवानी खेड़ा तहसील के कुछ गांवों को ‌शामिल‌ किया जा सकता है। 


पैसों के साथ ही समय की होगी बचत


हिसार जिला मुख्यालय से नारनौंद, बरवाला उकलाना क्षेत्र के काफी गांव की दूरी 60-70 किलोमीटर है। हांसी के जिला बनने पर उनके जिला स्तर पर होने वाले कार्यों के लिए हिसार नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उनको समय के साथ साथ पैसे की भी बचत होगी। क्योंकि उन गांवों से हांसी की दूरी मात्र 40-50 किलोमीटर ही रह जाएगी।


सिवानी मंडी पहले यह चुका है हिसार का हिस्सा


इससे पहले सन 1978 तक सिवानी हिसार जिला में शामिल रहा। लेकिन 1979 से लेकर 1990 तक इसे भिवानी में शामिल कर दिया गया था। भजनलाल की सरकार में 1991 में एक बार फिर सिवानी को हिसार में शामिल कर दिया गया, लेकिन तत्कालीन सीएम बंसीलाल ने 1996 में सिवानी को फिर से भिवानी से जोड़ दिया। एक बार फिर लोगों को आस जगी है कि सिवानी मंडी को फिर से हिसार के नक्शे में जोड़ा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |