सृष्टि इंटरनैशनल स्पोर्टस स्कूल मोठ में किया वृक्षारोपण
सृष्टि इंटरनैशनल स्पोर्टस स्कूल मोठ में किया वृक्षारोपण
नारनौंद : राह ग्रुप फाउंडेशन के तत्वाधान में सृष्टि इंटरनैशनल स्पोर्टस स्कूल मोठ के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इसमें 11सौ नये पौधे लगाए गए। सभी कक्षाओ से छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए और शपथ ली कि आगे आने वाले साल तक या जब तक विद्यालय में है इन पौधों की सेवा करेंगे तथा समय पर पानी डालने का ध्यान रखा जायेगा। इसमें फूलदार पौधे जैसे डेलिया, आइस, कराईटेना, करन डोला, पीली सरसों, आयरस, गेंदा, प्लक, फ्लोक्स, स्वीट विलियम, कॉसमॉस, कैलेन्डूला, डेजी, स्टॉक, वॉल फ्लावर, पॉपी, कैलिफोर्निया पॉपी, नगरेट, लीफ वॉल फ्लावर, चांदनी, चांदी टफ, डहेलिया, पंजी, वरबीना, डिपोरिया, बराइकम, गजेनिया, जेरेनियम, स्टाक, सालविया, आस्टर, डैफोडिल, फ्रेशिया लगाएँ गए। बच्चों ने प्रण लिया कि हम पौधों की रक्षा करेंगे और नुकसान नहीं पहुँचाएगे। सुबह शाम पौधों की सिंचाई करेंगे। पर्यावरण को स्वच्छ बनाएँगे । स्कूल के प्राचार्य सुरेंदर बेरवाल ने कहा की आज के समय में बड़ते प्रदूषण से बचने का एक मात्र उपाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है व् इसके साथ साथ फुलदार पोधे लगाकर वातावरण को खुशनुमा बना सकते है I इसके साथ साथ उन्होंने कहा की हमें हमेसा अपनी शपथ को ध्यान में रखते हुवे पोधो की हर तरह से देखभाल करनी है I


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks