स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ऐतिहासिक होगा जन सरोकार दिवस- डॉ अजय सिंह चौटाला

 ऐतिहासिक होगा जन सरोकार दिवस- डॉ अजय सिंह चौटाला



हिसार, 26 नवम्बर

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर झज्जर में आयोजित होने वाले जन सरोकार दिवस के ऐतिहासिक होने का दावा किया है। डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजमल काजल के पौत्र की शादी समारोह में शामिल होने यंहा पहुंचे थे। इसके उपरांत उन्होंने वँहा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी की स्थापना जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी, जिसे गठबंधन सरकार में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बखुबी निभाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन के मन मे देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री  देवीलाल के प्रति अथाह श्रद्धा है और आगामी 9 दिसम्बर को लाखों लोग झज्जर पहुंचकर जेजेपी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाएंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक, जेजेपी जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा,  अमित बूरा, प्रधान महासचिव एडवोकेट तरुण गोयल, डॉ रविन्द्र चोपड़ा, डॉ अजीत सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनदीप बिश्नोई सहित काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |