समग्र शिक्षा प्रतियोगिता में राखी गांव की छात्रा रही प्रथम
समग्र शिक्षा प्रतियोगिता में तन्नु रही प्रथम
नारनौंद :
समग्र शिक्षा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राखी शाहपुर में उच्चत्तर शिक्षा संस्थान के माध्यम से निगरानी वा परामर्शी का आयोजन किया गया। इसके तहत विज्ञान एवम गणित अनुदर्श, भित्ति चित्र बनाना तथा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में तन्नु पुत्री अनिल ने प्रथम नवदीप पुत्र कर्मबीर ने द्वितीय तथा सारिका सुपुत्री श्री सतपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का निरीक्षण राजकीय महाविद्यालय नारनौंद के सहायक आचार्य सुखदेव एवम् श्रीमती मंजीत सहायक आचार्या ने किया । कार्यक्रम के अन्त में स्कूल प्रिंसिपल शिवेंद्र शर्मा ने बच्चों को पारितोषिक वितरित किए तथा अपने संबोधन द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रदीप, दिनेश, भगवानदास, सुनिल, राजबीर श्योराण एवम् रमेश एबीआरसी आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks