नारनौंद के खेतों से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी
नारनौंद :
नारनौंद के खेतों में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी जानकारी में नारनौंद निवासी विजय ने बताया कि उसके खेत में ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इसकी जानकारी हमने उपमंडल बिजली अधिकारी नारनौंद को दी की हमारा खेत के ट्यूबल का कनेक्शन खांडा एपी फीडर पर पड़ता है। 21 नवंबर की रात को चोरों द्वारा उसे चुरा लिया गया उसके पश्चात जेई बाल करण सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो हमारे खेत से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्वास्तिक कंपनी का चोरी हुआ मिला। नारनौंद थाना पुलिस ने उप मंडल अधिकारी द्वारा दी शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks