स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजथल में महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज

 घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट मामला दर्ज

नारनौंद :
उपमंडल के गांव राजथल में एक महिला के घर में घुस लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस को दिए बयान में 34 वर्षीय पूनम निवासी राजथल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले काफी लंबे समय से रेखा पत्नी जयसिंह निवासी राजथल पिछले काफी मेरे घर में ताक झांक करती है। जिसे लेकर मेरे और रेखा के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। 24 नवंबर को रेखा का लड़का राहुल घर पर आया हुआ था। शाम को राहुल विशाल रेखा अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर मुझे पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे मेरे शरीर पर काफी चोटें आई। मेरी बहन सुशीला व रिंकू मुझे इलाज के लिए नारनौंद के अस्पताल में ले आए। चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने हिसार के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के दिए बयान के आधार पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |