स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाबा काला पीर मठ के महंत के पर हमला करने वालों पर पंचायत ने सुनाया फैसला, महंत ने दिया बड़ा संदेश

कलां मठ के महंत पर हमला करने वालों पर पंचायत ने सुनाया फैसला


क्षेत्र में शांति बनाए रखने का भी महंत शुक्राई नाथ योगी ने दिया संदेश

नारनौंद : दादा काला पीर मठ कोथ कलां के महंत शुक्राई नाथ योगी पर चार महीने पहले हुए जानलेवा हमले को लेकर रविवार को मठ में दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन कर आरोपित युवक को महंत के सामने पेश किया। महंत ने फैसला ग्रामीणों पर छोड़ा और शांति रखने की अपील की। पंचायत में फैसला लिया कि सभी आरोपितों को माफी दी जाए और भविष्य में किसी भी युवक ने महंत पर कोई हमला व उसके खिलाफ किसी भी कार्रवाई में पाएंगे तो उनके खिलाफ पंचायत कड़ा फैसला लेकर खुद कानून के हवाले करेगी।

करीब चार महीने पहले आठ अगस्त को दादा काला पीर मठ के महंत शुक्राई नाथ योगी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक युवक व दो अन्य युवकों को पकड़ा पकड़ा था और उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेज दिया था। इस मामले में ग्रामीण महंत से मिले थे और गुहार लगाई थी कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए आरोपित युवकों को माफ कर दिया जाए। रविवार को गांव कोथ कलां, कोथ खुर्द, नाडा, खाप्पड़ इत्यादि गांव की पंचायत मठ में आयोजित हुई। पंचायत में इस मामले के तीनों आरोपितों को माफ करने का प्रस्ताव रखा तो मठ के महंत ने माफ करने का फैसला ग्रामीणों पर ही छोड़ दिया। पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि भविष्य में मठ के महंत पर कोई भी व्यक्ति अगर किसी गलत गतिविधि में पाया जाता है तो उसके खिलाफ पंचायत ही कड़ा एक्शन लेगी और उसके बाद उसको कानून के हवाले भी करेगी। मठ में पिछले काफी सालों से महंत शुक्राई नाथ योगी नशा मुक्ति अभियान चलाकर समाज का भला करने का काम कर रहे हैं और इसी मुहिम को रोकने के लिए कुछ अज्ञात तत्व उन पर बार-बार हमला करके उनको रोकना चाहते हैं। अब भविष्य में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मठ की तरफ से समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य करवा कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
बॉक्स
इस संबंध में महंत शुक्राई नाथ योगी ने बताया कि काफी गांव के मौजीज लोगों ने मठ पहुंचकर पंचायत का आयोजन किया है और पंचायत में उन्होंने सभी आरोपितों को माफ करके यह भी फैसला लिया है कि भविष्य में मठ के द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के खिलाफ किसी युवक ने कोई गलत काम करने का काम किया तो उसके खिलाफ पंचायत ही कड़े कदम उठाएगी। मठ की तरफ से नशा मुक्ति सहित अन्य सामाजिक सरोकारों को लेकर जो मुहिम चलाई जा रही हैं। उन्हें और आगे बढ़ा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |