स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

देश से कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को करवाना होगा टीकाकरण : मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर

 देश से कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को करवाना होगा टीकाकरण : मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर




नारनौंद :  जिला में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान की गति को तेज करने के उद्देश्य को लेकर उप मंडल के मिर्चपुर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिसार मंडल के आयुक्त  चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर  एसडीएम विकास यादव, सीएमओ रत्ना भारती, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
   चंद्रशेखर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसको जड़ से समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को कोरोना रोधी टीका अवश्य लगवाना होगा। तभी हम सब लोग सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी वह टीकाकरण करवाएं और परिवार के जिन सदस्यों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है। उन्हें भी टीकाकरण के महत्व बारे जागरूक करते हुए इनका भी टीकाकरण  करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों को अपडेट करने तथा नए वोट बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन  युवाओं ने अपना वोट नहीं बनवाया है। ऐसे युवा आगामी 30 नवंबर तक अपने वोट बनवा सकते हैं। 27 तथा 28 नवंबर को बूथ लेवल अधिकारी अपने अपने बूथों पर मौजूद रहकर वोट बनवाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मंडलायुक्त के निर्देशानुसार टीकाकरण कैंप का भी आयोजन भी किया गया। इस कैंप में गांव के शेष बचे लोगों का टीकाकरण करवाया गया।
    मंडलायुक्त चंद्रशेखर विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हैं कहां की वह वक्त, पैसा तथा इंसान की के कद्र करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को पास करने के लिए कभी भी नकल का सहारा न ले नकल करने से परीक्षा तो सफल हो सकती है लेकिन जीवन में सफलता हासिल नहीं होती है। 
      एसडीएम विकास यादव ने कहा की मंडलायुक्त श्री चंद्रशेखर ने बच्चों को आज जो उद्बोधन दिया है वह निश्चित रूप से काफी प्रेरक साबित होगा। उन्होंने भी विद्यार्थियों से कहा कि अगर जीवन में बड़ा इंसान बनना है तो कभी भी छोटे लक्ष्य निर्धारित नहीं करें। बड़ा लक्ष्य का निर्धारण करें और इसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खेल ,शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान समेत अन्य क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाने के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को भी विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अमन एस एम ओ डॉक्टर यशपाल, डॉक्टर विक्रम मास्टर विजेंद्र गिल भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |