बदमाशों के बुलंद हौंसले, सरकार का मौन व्रत - रणदीप सिंह सुरजेवाला
खुलेआम गुंडागर्दी, भाजपा-जजपा सरकार में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा - सुरजेवाला
हिसार - तहलका न्यूज
व्यापारी ही नहीं आम आदमी भी आज भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं और भाजपा जजपा सरकार इस पर खामोश बैठे हुए हैं। उक्त शब्द कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हिसार के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहें।
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा जजपा सरकार में हत्या, फिरौती मांगना, व्यापारियों की प्रॉपर्टी व दुकानों पर कब्जा करना और धमकाना आम बात है। खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। हिसार के ऑटो मार्केट व्यापारी विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये की फिरौती नामजद गुंडे वसूली के लिए फोन कर धमकी दे रहे हैं। गुंडों ने सरेआम आजाद नगर में ठेकेदार सुजिंद्र को गोली मार दी। जींद में व्यापारी श्याम सुंदर बंसल को उसकी ही दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ोदा, उचाना और असंध में बैंक डकैती की घटनाओं से भय का माहौल बना हुआ है। कैथल के मॉडल टाउन में एक व्यापारी दंपती की हत्या और पुंडरी में व्यापारी से 50 लाख रुपये मांगने का मामलों से साबित होता है कि बदमाशों पर भाजपा जजपा सरकार में बैठे नेताओं का आशीर्वाद है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks