नकली घी बेचने वाला दो दिन के पुलिस रिमांड पर
नकली घी बेचने वाला दो दिन के पुलिस रिमांड पर
नारनौंद : कस्बे के गर्ग किरयाना स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नामी कंपनियों का देसी नकली घी बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस नकली घी बनाने वाले गिरोह तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
शुक्रवार को कस्बे के खांडा मोड़ पर गर्ग किरयाना स्टोर पर मधुसूदन कंपनी निगरानी अधिकारी मार्केटिंग जितेंद्र,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा था और उस दौरान 42 किलो ग्राम अलग-अलग कंपनियों का नकली देसी घी बरामद हुआ उसमें से करीब 10 किलो घी एक्सपायरी डेट का था। जिसको टीम ने मौके पर ही जला कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने मधुसूदन कंपनी के लीगल एडवाइजर दिल्ली निवासी नीरज पाल के बयान पर गर्ग किरयाना स्टोर के स्वामी अश्वनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके शनिवार को हांसी की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश करने का काम करेगी जहां पर यह नकली घी बनाने का काम किया जाता है और नकली पैकिंग तैयार की जाती है।
बॉक्स
इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि आरोपित युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वह नकली घी कहां से लेकर आता था और इसको बनाने में किन-किन लोगों का हाथ है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks