नारनौंद का सरकारी कॉलेज बना पीजी कॉलेज
शिक्षा सत्र 2021-22 से ही होगी एम कॉम की कक्षा शुरू
नारनौंद, 27 नवंबर :
कस्बे में स्थित राजकीय महाविद्यालय में इसी शिक्षा वर्ष से एम कॉम की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज गोयत ने हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग से प्राप्त पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में इसी शिक्षा वर्ष 2021-22 से एम कॉम की कक्षा शुरू की जा रही है। इस ग्रामीण अंचल में कॉमर्स में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जो स्वर्णिम अवसर के रूप में उभर कर सामने आएगी। विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने में दिक्कत थी। इस अवसर पर कालेज की भवन निर्माण समिति के सदस्यों रामअवतार शर्मा, धर्मपाल मित्तल, श्यामसुंदर व पूर्व एमसी महेंद्र शर्मा आदि ने कालेज पहुंचकर कालेज प्राचार्य डॉ पंकज गोयत व स्टाफ सदस्यों कॉमर्स विभाग से सुचेता, श्रीकृष्ण, डॉ नेहा, मनिता, डॉ संजय व मोनू आदि ने खुशी जताई तथा हलका विधायक रामकुमार गौतम का आभार व्यक्त किया। जिनके विशेष प्रयासों से कॉलेज को शिक्षा विभाग ने यह अनुमति प्रदान की है। गौरतलब है कि नारनौंद में यह कॉलेज रामकुमार गौतम के विशेष प्रयासों से ही 2013-14 में प्रारंभ हुआ था।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks