स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मिर्चपुर कांड देर रात तक किसी भी अभियुक्त ने नहीं किया सरेंडर

मिर्चपुर कांड
मिर्चपुर में भारी पुलिस बल तैनात, देर रात तक किसी भी अभियुक्त ने नहीं किया सरेंडर
नारनौंद :
मिर्चपुर कांड को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने 33 अभियुक्तों को सजा सुनाई है। इसको लेकर गांव का माहौल काफी गमगीन बना हुआ है। एक सितंबर तक सभी अभियुक्तों को सरेंडर करने की डेट लाईन दी गई है। लेकिन अभी तक किसी भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस देर रात तक अभियुक्तों के सरेंडर के इंतजार में बैठी रही।
मिर्चपुर कांड में पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार जिन आरोपितों को सजा सुनाई गई है। उनको सरेंडर करने का समय एक सितंबर को खत्म हो जाएगा। इसमें कुछ ही समय शेष बचा है। अगर कोई भी अभियुक्त सरेंडर नहीं करता है तो अदालत उनके नाम के वारंट जारी कर दिये जाएगें और उसके बाद पुलिस की सिर दर्दी बढ़ जाएगी। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को कोर्ट के आदेश पर पकडऩा होगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पहले ही अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और गांव की गलियों में पुलिस की गस्त भी की जा रही है। उधर ग्रामीण भी सकते में हैं कि वो इस मामले से कैसे निपटें। वहीं बाल्मीकि समुदाय के कुछ लोग कोर्ट के इस फैसले से नाखुश हैं। उन्होंने बताया कि गांव में भाईचारा बना हुआ था। इस फैसले के बाद एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच बने भाईचारे में दरार पड़ सकती है। वहीं बाल्मीकि समुदाय के ही कुछ लोगों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनके पुर्नवास की व्यवस्था करे। ताकि गांव में कोई ओर घटना घटित ना हो जाए।
बॉक्स
इस संबंध में थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि चार गाडिय़ां गस्त के लिए लगाई गई हैं। दो कंपनी पुलिस फोर्स की स्टैंड टू पर हैं जिनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। किसी भी सुरत में गांव की शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा। देर रात तक किसी भी अभियुक्त ने हमारे सामने सरेंडर नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |