भाजपा के मा. उदय सिंह लोहान के खिलाफ लामबंद हुए नौ पार्षद

नारनौंद :
नारनौंद नगरपालिका का चुनाव हुए तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक सरकार चेयरमैंन पद का चुनाव नहीं करवा पाई है। भाजपा समर्थित पार्षद मास्टर उदय सिंह लोहान चेयरमैंन पद के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को अलग अलग पार्टियों के नौ पार्षदों ने भाजपा समर्थित पार्षद मास्टर उदय सिंह लोहान को वोट न देने की मंदिर में कसम ली है। इनमें भाजपा समर्थित दो पार्षद भी शामिल हैं।
नारनौंद में नगरपालिका के चेयरमैंन का चुनाव काफी रोचक होता जा रहा है। आए दिन नए समीकरण बन रहे हैं। पिछले सप्ताह भाजपा समर्थित पार्षद प्रतिनिधी सुरेश ने पैसे देने का खुलासा किया था। उसके बाद 13 वार्डो के पार्षदों में से 9 पार्षदों ने कस्बे के दादा देवराज मंदिर में भाजपा के मास्टर उदय सिंह लोहान को वोट न देने की शपथ ली। जिनमें कांग्रेस समर्थित पार्षद वार्ड 12 से कुलदीप गौतम, वार्ड पांच से नीरज देवी के पति कृष्ण लोहान, वार्ड तीन से पूनम, इनेलो समर्थित वार्ड 6 से मंजू देवी व वार्ड चार से मनीष की पत्नी कमलेश, भाजपा समर्थित वार्ड 13 से सुरेश की पत्नी सुशीला देवी, वार्ड दो सुनील बैरागी, निर्दलीय पार्षद राजेश उर्फ नेपाली और सुबेर लोहान शामिल हैं। इन नौ पार्षदों में से भाजपा समर्थित सुरेश एमसी की पत्नी सुशीला देवी व सुबेर लोहान ने चेयरमैंनी का दावा ठोक दिया है। अब ये तो समय ही बताएगा कि नौ पार्षद चेयरमैंनी की लड़ाई के लिए एक जुट रह पाते हैं या नहीं। 9 पार्षदों में से सुबेर लोहान के पक्ष में कुलदीप गौतम, सुनील बैरागी व मनीष की पत्नी कमलेश शामिल हैं। अभी तक सुरेश की पत्नी सुशीला के पक्ष में किसी पार्षद ने समर्थन नहीं किया है। भाजपा समर्थित चेयरमैंन के दावेदार मास्टर उदय सिंह लोहान के समर्थन में संदीप शर्मा, विनोद एमसी व राजेश दलाल शामिल हैं।
बॉक्स
मास्टर उदय सिंह लोहान ने बताया कि वो चेयरमैंन के प्रबल दावेदार हैं। उनके पक्ष में चार पार्षदों ने खुला समर्थन दे दिया है। बाकि तीन अन्य पार्षद उनके संपर्क में हैं। जैसे ही चुनाव की तारीख का ऐलान होगा। पूर्ण बहुमत के साथ चेयरमैंनी की दावेदारी ठोकी जाएगी।
बॉक्स
निर्दलीय पार्षद व चेयरमैंन पद के दावेदार सुबेर लोहान ने बताया कि उनके समर्थन में भी चार पार्षद हैं। 9 पार्षद हमारे खेमें में जुड़ चुके हैं। जल्द ही बैठक करके अन्य पार्षदों को भी राजी कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks