थाने में टेंट लगाकर रात भर डटे रहे किसान, आज करेंगे बड़ा ऐलान
नारनौंद, सुनील कोहाड़
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के नारनौंद आगमन की सूचना मिली तो सैकड़ों किसान उनका विरोध करने पहुंच गए। इसी दौरान धक्का मुक्की में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया और नारनौंद थाने का घेराव कर हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करने व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा व उसके साथियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करने की चेतावनी किसानों ने दी।
शुक्रवार को राज्य सभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा कस्बे में जांगड़ा समाज की धर्मशाला की नींव रखने के कार्यक्रम में पहुंचे तो किसानों ने इसका विरोध किया तो इस दौरान धक्का मुक्की में सातरोड़ गांव का किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं विरोध कर रहे कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद किसान उर्ग हो गए और उन्होंने हांसी चंडीगढ़ मार्ग को माजरा प्याऊ पर जाम कर दिया। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में किसान नारनौंद थाने में पहुंच गए और हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करने व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए किसानों को तो पुलिस ने रिहा कर दिया। लेकिन मामला दर्ज करने को लेकर पैंच फंस गया।
बाक्स
किसान दीपक, राहुल, सतीश, बलवान ने बताया कि जब तक पुलिस हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा नहीं करती और सांसद व उसके गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती तब तक किसान जाम नहीं खोलेंगे।
बाक्स
किसान युवा नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि पुलिस सांसद रामचन्द्र जांगड़ा व उसके साथियों के खिलाफ जब तक नाम सहित मामला दर्ज नहीं करती। तब तक किसान थाने का घेराव किए रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks