भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, जल्द ही राहुल संभालेगें कमान - अशोक तंवर

वित्त मंत्री के हलके में गरजे कांग्रेसी नेता
नारनौंद :
हरियाणा बचाओ कांग्रेस लाओ नारे का शखानंद नारनौंद हलके की पावन धरती से शुरू किया गया है और लोगों की भारी भीड़ ने यहां आकर साबित कर दिया कि भाजपा की नींव हिल चुकी है। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उक्त शब्द कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेसी नेता राजबीर सन्धू द्वारा आयोजित कस्बे की अनाज मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि नारनौंद हलके में 50 साल से कांग्रेस का विधायक नहीं बन पाया है। लेकिन अगली बार इस हलके से कांग्रेसी नेता राजबीर सन्धू विधायक बनकर इतिहास रचने का काम करेगें। भाजपा पार्टी जिस हवा के साथ सत्ता में आई थी वो जल्द ही आंधी में उडऩे वाली है। भाजपा को शासन में भ्रष्ट्राचार व महंगाई चरमसीमा पर है। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। जोकि किसान व मजदूर को कमजोर करके अमीर लोगों की तिजौरी भरने का काम कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की प्रोपर्टी में 16 हजार करोड़ की बढ़ौतरी हुई है। नोट बंदी में भी भाजपा ने पांच लाख करोड़ का गबन करके देश को चूना लगाने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार में शिक्षा व रोजगार के बारे में नितियां बनाकर लोगों का विकास किया जाता था। जल्द ही राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विराजमान होगें और अगला चुनाव उनकी ही अगुवाई में लड़ा जाएगा।
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पूरे प्रदेश में विकास कहीं पर नजर नहीं आ रहा है। नारनौंद हलके से विधायक के पास तो खजाने की चाबी है। लेकिन नारनौंद भी विकास के मामले में बहुत पीछे है। राखी गढ़ी को सरकार पर्यटक स्थल विकसीत करे ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। किसान ही देश का कर्णधार है। लेकिन आज किसान काफी तंगी से गुजर रहा है और उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। किसान कर्ज के बोझ तले दबके आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। भाजपा एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं दूसरी तरफ रैलियों में बेटियों की चुन्नी उतरवाकर उनकी इज्जत लेने का काम कर रही है। भिवानी में एक महिला खिलाड़ी सीएम से मिलने के लिए पहुंची तो उसको धक्के मारकर उसको बेइज्जत किया गया। किसी भी बेरोजगार को भत्ता नहीं दिया गया और काला धन वापिस लाने व अन्य लुभावने वायदे करके सत्ता हासिल की थी। अब जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली।
रैली के आयोजक व कांग्रेसी नेता राजबीर सन्धू ने कहा कि आज भारी भीड़ ने रैली में आकर ये साबित कर दिया है कि नारनौंद हलके की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। नारनौंद हलका पिछले काफी समय से पिछड़ता जा रहा है और यहां के विधायक अपना व्यापार को बढ़ाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के शासन में कुछ लोगों ने जनलोकपाल बिल के नाम पर आंदोलन किया था और भाजपा भी उनके साथ थी। आज देश व प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। लेकिन किसी भी प्रदेश में जनलोकपाल बिल को लागू नहीं किया। भाजपा जात पात के नाम पर छतीस बिरादरी के लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। लेकिन जनता की समझ में आ चुका है। अब वो नारनौंद हलके से योग्य उम्मीदवार को चुनकर ही विधानसभा में भेजने का ाम करेगी।
ये रहे मौजूद
कमांडेंट सुखबीर सन्धू, कुलबीर लोहान, सुनील पंवार, अजमेर नायक, सुभाष लोहान, अजय पहलवान, उमेश शर्मा, बचन सिंह मान, विकास सन्धू, जगदीश गामड़ा, जयबीर राखी, गुरवेन्द्र कोथ, जेपी श्योराण, सुनील नम्बरदार, जगदीश पुट्ठी, अमित पेटवाड़, बिट्टू लोहान, सुनील दलाल इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks