स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायत समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

नारनौंद
नारनौंद पंचायत समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद एडीसी अमरजीत मान ने वोटिंग करवाई जिसमें चेयरमैन कोशल्या देवी के खिलाफ 20 व वाईस.चेयरमैन इंदू बाला को सिर्फ 1 वोट मिला जिसके बाद एडीसी ने चेयरमैन व उप चेयरमैन को बर्खास्त कर दिया
पंचायत समिति चेयरमैन कोशल्या देवी व उप चेयरमैन इंदू बाला को वित्तमंत्री के आर्शीवाद से सर्वसमिति से चुना गया था लेकिन कुछ समय के बाद समिति के सदस
यो का चेयरमैन व उपचेयरमैन से मतभेद होने से उनके बीच की खाई पटने की बजाय गहरी होती गई इनसे नाराज सदस्यों ने इन दोनों की शिकायत वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से भी की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर सदस्यों ने गुप्त मीटिंग कर अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया और अविश्वास प्रस्ताव एडीसी को सोंप कर इनकी बर्खास्त करने की गुहार लगाई
एडीसी ने चेयरमैन व उपचेयरमैन को बहुमत साबित करने का 28 सितंबर तक का समय दिया था और आज एडीसी अमरजीत मान बीडीपीओ कार्यालय नारनौंद पहुंचे और वोटिंग करवाई वोटिंग मे कोशल्या को 2 व इंदू बाला को 1 वोट मिला जोकि खुद का ही है
वोटिंग के बाद इन दोनों को बर्खास्त कर दिया गया
बाक्स
नारनौंद पंचायत समिति मे 25 सदस्य हैं और आज वोटिंग मे 22सदस्यों ने हिस्सा लिया जिन तीन
सदस्यो ने हिस्सा नहीं लिया उनमें चेयरमैन कोशल्या देवी राखी मीना व शकुंतला शामिल हैं
बाक्स
इस संबंध मैं एडीसी अमरजीत मान ने बताया कि वोटिंग मे कोशल्या के खिलाफ 20 व इदू के खिलाफ 21वोट डले बहुमत साबित न होने पर दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |