स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नाईट डोमिनेशन में कुल 1580 वाहनों की हुई चेकिंग

नाईट डोमिनेशन में कुल 158० वाहनों की हुई चेकिंग, 36 वाहनों के किए चालान,
1 बाईक किया इम्पाउंड, 56 बोत्तल शराब भी बरामद,
हत्या करने की नियत से गोली मारने वाले तीन आरोपी भी पुलिस की गिरफत में आए,
जींद, 16 सितंबर
शुक्रवार की रात 1० बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक जींद जिले की अधिकांश पुलिस
फोर्स ने इस जींद जिले की सड़कों पर नाईट डोमिनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस
कार्यक्रम में स्वयं प्रवर पुलिस अधीक्षक डा.अरूण सिंह सहित सभी अधिकारी व
कर्मचारियों ने भाग लिया। रात्रि चेकिंग के दौरान छोटे-बड़े कुल 158० वाहनों की चेकिंग
की गई । पुलिस द्वारा टोटल नाका प्वांइट 62 लगाएं गए । रातभर चेकिंग के दौरान 419 दो पहिया वाहन, 478 चार पहिया वाहन, 353 लाइट व्हीकल तथा 33० बड़े वाहनों की
चैकिंग हुई। इसके साथ ही पुलिस फोर्स में राईडर्स, 24 पैदल गश्त फोर्स ने रात्रि चैकिंग में
भाग लिया। अलग अलग स्थान से दो लोगों से 56 बोत्तल देसी शराब की भी बरामद की
गई। 36 वाहनों के चालान किए गए और 1 मोटरसाईकिल को इम्पाउंड किया तथा चार
लोगों पर कार्रवाही भी की। इंपाऊंड किए गए बाईक का चालक शराब पीकर बाईक चला
रहा था। जिसका स्वयं एसएसपी ने पीछा करके उसे रूकवाया और शराब पीकर बाईक
चलाने के आरोप में उसका बाईक इंपाऊंड किया। एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर
शराब पीने के आरोप में भी उसके खिलाफ कार्रवाही की गई। एसएसपी ने बताया कि
नाईट डोमिनेशन में रात्रि चेकिंग का विशेष अभियान होता है, जिसमें शहर के होटल,
धर्मशालाएं, सार्वजनिक स्थान, आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग, सार्वजनिक स्थान पर
शराब पीने व हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। उन्होंने
कहा इस अभियान में जिले की अधिकांश फोर्स रात्रि को सड़कों पर होती है । अभियान
के समय लोगों का भी पुलिस को बहुत अच्छा सहयोग मिलता है, क्योंकि आवारा किस्म
के लोगों में इस बात का भय बनता है कि वह कोई गलत काम न करें। एसएसपी ने
बताया कि जिले में इस प्रकार के अभियान चलते रहते हैं ताकि अपराधियों पर नकेल
कसी जा सके। उन्होंने बताया कि रात को चेकिंग के समय सड़कों से नंदी को भी पकडऩे
का अभियान पूरा किया गया।
-----------
एसएसपी डा.अरूण सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को लिजवाना खुर्द गांव में हत्या करने
की नियत से गोली मारने के आरोपियों प्रविन्द्र उर्फ धाकड़, अनिवाश उर्फ मोनू, विजय
उर्फ जडेजा गांव लिजवाना खुर्द को भी काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। यह
आरोपी जींद से बार भागने की फिराक में थे तथा नाईड चेकिंग होने के कारण इन
आरोपियों को दबोच लिया गया। जिनको अदालत में पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर
लिया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |