स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसानों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा - परमेन्द्र ढुल

किसानों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा - परमेन्द्र ढुल
नारनौंद :
आज प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। अगर पैट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाता तो पैट्रोल की कीमतें काफी कम होती। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने व किसानों को कर्ज में धकेलने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता समय आने पर इसका करारा जवाब देगी। उक्त शब्द इनेलो ेविधायक परमेन्द्र सिंह ढुल ने कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होनें कहा कि भाजपा की नितियों के खिलाफ आज प्रदेश के हर वर्ग में हाहाकार मचा हुआ है। आज खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। जिसके कारण किसान हर रोज आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं और भाजपा सरकार कर्ज में डूबे किसानों की जमीन निलाम करने पर तुली हुई है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन हत्या, लूट, डकैेती की घटनाएं आम हो गई हैं। सरकार के कुछ नेता आज भी राम रहीम के मोह को नहीं त्याग रहे। पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि सिरसा डेरे में सर्च के नाम पर भाजपा ने जो लिपा पोती की है उसके लिए आज वो प्रदेश की जनता के हांङ्क्षसय पर है। 25 सितंबर को भिवानी में ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश की जनता में भारी उत्साह बना हुआ है और लोग हजारों की संख्या में पहुंचेगें। इस अवसर पर हलका प्रधान सतबीर सिसाय, किसान सैल के प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र लोहान, जिला पार्षद जस्सी पेटवाड़, राजेश नाड़ा, चेयरमैंन शमशेर सैनी, प्रवक्ता राजेश बिल्लू, विकास लोहान, सुनील दलाल, संदीप लोहान, रामकुमार भट्ट, मा. फुलकुमार पेटवाड़, अनिल दुहन, संत मोर, सेवापति पानू, यादेवेन्द्र खर्ब, रोहित लोहान, संदीप लोहान, छन्नोदेवी इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |