स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जन आक्रोश रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाएगी कांग्रेस

जींद।
पिछले दिनों जींद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा दलित सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा किसान पंचायत व रणदीप सुरजेवाला द्वारा सरकार के विरूद्व रोष प्रर्दशन करने के बाद अब कांगे्रस विधायक दल की नेता किरण चौधरी जींद के जुलाना कस्बे में
जन आक्रोश रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाएंगी। किरण चौधर इससे पहले लौहारू, 20 अगस्त को चरखी दादरी में जन आक्रोश रैली कर चूकी है। अब वह 24 सितंबर को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में रैली में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगी। आयोजको ने इस रैली की जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है।
रैली के आयोजक कांगे्रस के प्रदेश संगठन सचिव धर्मबीर जैजैवंती ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ इसी 24 सितंबर को जींद जिले के जुलाना कस्बा में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली को मुख्य रूप से कांगे्रस विधायक दल की नेता किरण चौधरी संबोधित करेंगी। इसके अलावा इस रैली में पूर्व सांसद श्रुति चौधरी व कांग्रेस के कई नेता भी शिरक्त करेंगे। जैजैवंती ने बताया कि रैली के लिए हलके के गावों में लोगो को न्यौता दिया जा रहा है। जैजैवंती ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। हरियाणा में दलितों के साथ-साथ कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर, दुकानदार हर कोई अपने खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जगह-जगह रेप, डकेती, लूटमार, दंगों के मामले सामने आ रहे हैं। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश के लोग सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि कभी नोटबंदी, कभी सेना पर सियासत तो कभी जीएसटी जैसे काले कानून थोपकर किसान, व्यापारी व आम जनता को उलझाने का काम किया जा रहा है। यदि कोई आवाज उठाने की कोशिश करता है तो उसे लाठी या गोली का भय दिखाकर दबा दिया जाता है। सरकार ने उन्हें जो सपने दिखाए थे, वे हकीकत से परे है। जनता का यह आक्रोश भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगा और कांग्रेस पार्टी फिर से मजबूती के साथ वापसी करेगी। देश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है।
बॉक्स-
कांग्रेसी नेता धर्मबीर जैजैवंती ने बताया कि सोमवार को उन्होने जुलाना हल्के के गावों अनूपगढ़, खेमा खेड़ी, शामलों कलो, छोटी शामलो, ढिगाना, भैरों खेड़ा, पड़ाना व गोसांई खेड़ा का दौरा कर लोगो को रैली का निमंत्रण दिया। इस मौके पर उनके साथ शादीपुरा गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, विकास रेढू ईगराह, जैजैवंती गांव के पूर्व सरपंच रणवीर गोयत,सीता राम मलिक, मास्टर नफे सिंह, मंगल वाल्मिकी, विष्णू दत्त शर्मा, अनूपगढ़ गांव के पूर्व सरपंच रामभज व पूर्व सरपंच रघबीर चौहान समेत अनेक लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |