जींद 14 सितम्बर बाल अधिकार सरंक्षण आयोग हरियाणा की सदस्या रमनदीप कौर ने वीरवार को उचाना उपमंडल का दौर कर कई सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें स्कूलों में साफ-सफाई से लेकर तमाम प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें अपना निरीक्षण दौरा उचाना अनाज मंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर किया। इसके बाद उन्होनें मंडी में ही स्थित कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,भौंगरा के राजकीय उच्च विद्यालय तथा उचाना खुर्द की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आयोग की सदस्या ने अपने दौरे के दौरान विद्यालयों में कम्पयूटर लैब,पुस्कालय,साईंस लैब तथा कक्षाओं में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया । उन्होनें उचाना मंडी स्थित राजकीय विद्यालय में स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक भी ली। उन्होनें कमेटी के पदाधिकारियों को स्कूल के विकास में उनकी क्या भूमिका है और किस तहत से अपनी जिम्मेवारियों को निभा सकते है। इन सब बातों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होनें स्कूल मे ंबने मिड डे मिल को भी चखकर खाने की गुणवत्ता की जांच की। उन्होनें निरीक्षण के दौरान पाई गई छोटी -छोटी खामियों को दूर करने के निर्देश दिये और कहा कि विद्यालयों में साफ -सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त रखें।
श्रीमती रमनदीप कौर ने स्कूलों में बच्चों से भी बातचीत की। उन्होनें कुछ बच्चों को एकान्त में ले जाकर भी बात की। उन्होनें बच्चों से पुछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नही है। इस सवाल के जवाब में बच्चों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही है। फिर भी आयोग की सदस्या ने बच्चों को स्थानीय थाने के एस एच ओ का मोबाईल नम्बर नोट करवाया और कहा कि आगे भी किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो तुरन्त इस नम्बर पर अपनी शिकायत दें सकते है। इस दौरान उनके साथ बाल सरंक्षण अधिकारी दिनेश कुमार,उचाना थाना के एसएचओ मनदीप सिंह,शिक्षा विभाग के रामप्रसाद,महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम विभाग से सुपरवाईजर कविता तथा संतोष समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks