सृष्टि स्कूल मोठ के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय सीएम कप खेलों में लहराया परचम, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीतने की बनाई रणनीति
Students of Shrishti School Moth hoisted the flag in the block level CM Cup games
हरियाणा न्यूज, नारनौंद : नारनौंद ब्लाक में हो रहे सीएम कप खेलो में Shrishti sports School Moth के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। स्कूल के डायरेक्टर अनूप लोहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सृष्टि स्कूल मोठ के खिलाडियों ने सीएम कप खेलों में कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल में अपना दम दिखाते हुए जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में सैकड़ो स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। खेल विभाग की तरफ से सभी कोच मोजूद रहे। लड़कों के वर्ग में कबड्डी में नारनौंद की टीम ने प्रथम व सृष्टि स्कूल मोठ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में सृष्टि स्कूल की टीम प्रथम रही। खो-खो के लडकियों के वर्ग में सृष्टि स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल में लडको व लडकियों में मोठ स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल प्रबंधक अनूप लोहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम आने वाली टीम को दो लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख 50 हजार रुपये व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये नकद ईनाम, ट्राफी, खेल प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता पहले खण्ड स्तर पर, फिर जिला स्तर पर, उसके बाद जोन स्तर पर तथा राज्य स्तर पर करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सृष्टि स्कूल के खिलाडी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हमारी तरफ से भी खिलाडियों को अनुदान और अनुभवी कोच प्रदान करना है। खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही, खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, संघटना, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है।
इस अवसर पर आज सृष्टि स्कूल के प्रिंसिपल घनश्याम, कोच सरवन मालिक, रमेश दलाल, रोहताश, कर्मबीर, बलजीत, सतपाल दलाल, सुरेंदर, परदीप, सुभाष लोहान, गगनदीप इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks