स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Bahadurgarh News Today: महिला को बातों में उलझाकर कानों के बाले ले उड़े शातिर बदमाश

 Bahadurgarh News Today: cunning crooks stole the earrings of the woman by engaging her in conversation     

बहादुरगढ़ अस्पताल में इलाज कराकर अपने पति का इंतजार कर रही थी महिला, धोखाधड़ी का मामला दर्ज


हरियाणा न्यूज, बहादुरगढ़ : दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल से इलाज कराने के बाद घर जाने के लिए अपने पति का इंतजार कर रही महिला के साथ ठगी हो गई। रास्ता पूछने के बहाने 2 शातिरों ने महिला को पैसों का लोभ देकर कंकर और कागज के पैकेज से भरी थैली पकड़ा दी और उसके कानों के बाले ले उड़े। महिला को जब अपने साथ ठगी का आभास हुआ तो उसने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद थाना शहर पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।







कानौंदा निवासी ऑटो चालक सुखबीर ने बताया उसकी पत्नी सुनील देवी को वीरवार को इलाज के लिए आरजे अस्पताल में लाया था। पत्नी को अस्पताल में छोड़कर घर चला गया। बाद में सुनील देवी को लेने आया तो वह अस्पताल से कुछ दूर नाले के पास मिली। उसने बताया कि वह दोपहर 12 अजे अस्पताल से से इलाज कराने के बाद घर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान दो लोग आए और आनंद विहार का रास्ता पूछने लगे।








आरोप है कि लोगों ने हाथ में थैली दिखाकर बताया कि उनके पास काफी पैसे हैं और मुझे बातों में उलझा लिया। मैं उनके साथ चली पड़ी और गंदे नाले के साथ एम.आई.ई. पार्ट ए में जाने पर उन्होंने मेरे कानों के बाले उतरवा लिए और मुझे वह थैली दे गए। बाद में पता चला कि रूमाल की थैली में कंकर और कागज के पैकेट थे। इसके बाद एहसास हुआ कि दोनों शातिर बातों में उलझाकर उसके कानों के बाले ले उड़े हैं। महिला के पति की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शातिरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |