स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर नारनौंद में निकाला विरोध प्रदर्शन, रजत पदक पर विनेश फौगाट का हक, जरूर दिलाएं

  Protest held against Vinesh Phogat for disqualifying her, Vinesh Phogat has right to silver medal, please ensure that she gets it -  narnaund news    

एआईसीसी सदस्य डॉ अजय चौधरी ने की अगुवाई में कांग्रेसियों ने निकाला रोष मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


Haryana News, नारनौंद  : पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फौगाट ( Paris Olympic mein disqualified vinesh Phogat latest news ) को अयोग्य घोषित करने के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारनौंद में रोष मार्च निकाला। विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम ऑफिस पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रोष मार्च की अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ अजय चौधरी ने की। ज्ञापन में मांग की गई कि रजत पदक पर विनेश फौगाट का हक है, उसे रजत पदक जरूर दिलाया जाना चाहिए।







डॉ अजय चौधरी ने कहा कि विनेश फौगाट जैसी खिलाड़ी के साथ जो व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। फाइनल मैच से पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने पर खिलाड़ी को पूरे ओलंपिक के लिए अयोग्य ठहरा देना सरासत गलत है। कोई भी खिलाड़ी अपने वजन के प्रति पूरी तरह जागरूक रहता है, इसलिए किसी भी खिलाड़ी से इस तरह की गलती की गुंजाइश नहीं रहती।








 डॉ चौधरी ने कहा कि शुरुआती प्रकरण से लगता है कि विनेश फौगाट के साथ बहुत बड़ी साजिश रची गई है। अन्यथा, उन्हें सिर्फ फाइनल मैच के लिए ही अयोग्य घोषित किया जाता। पूरे ओलंपिक से अयोग्य घोषित करने से पीछे की कहानी कुछ और ही ईशारा कर रही है। जब एक दिन पहले वजन हुआ और विनेश फौगाट ने अपने तीन मुकाबले जीत कर रजत पदक सुनिश्चित कर लिया था, तो फिर उसे सिरे से अयोग्य घोषित करने की बजाए कम से कम रजत पदक तो जरूर दिलाया जाना चाहिए।









डॉ चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को विश्व गुरु कहते नहीं थकते। उनकी पार्टी के नेता दावा करते हैं कि उन्होंने तो यूक्रेन व रूस का युद्ध तक रूकवा दिया था, तो फिर अब देश की बेटी विनेश फौगाट के साथ हुए छल पर वे कैसे चुप हैं? यह अपमान सिर्फ विनेश का नहीं है, देश के हर पहलवान का है, देश के हर नागरिक का है। विनेश हरियाणा की बजाए गुजरात की बेटी होती तो क्या तब भी मोदी जी ऐसे ही चुप बैठते? डॉ अजय चौधरी ने कहा कि इस तरह से खिलाड़ियों के साथ भेदभाव होगा तो फिर वे अपना हौंसला खो देंगे। 








विनेश फौगाट सिर्फ हरियाणा की ही बेटी नहीं है, वह देश की बेटी है, देश की शान है। उसके साथ 150 करोड़ देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसलिए मोदी जी से मांग करते हैं कि जिस सम्मान की हकदार विनेश फौगाट है, उसे जरूर दिलाएं। सेमीफाइनल से पहले वजन होकर उसने रजत पदक जीता, इसलिए रजत पदक जरूर दिलाएं। इस दौरान पूर्व पार्षद रमेश श्योराण, नगर पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण लोहान, पूर्व सरपंच राजवीर मलिक, सूर्या लोहान, अंकित लोहान, संदीप काजल आदि भी मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |