स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पहुंचे मोहन लाल बड़ौली बोले : अन्नदाताओं की तरक्की से हरियाणा के विकास की रफ्तार होगी तेज

 Mohan Lal Baroli, who reached Hisar, said: The pace of development of Haryana will accelerate with the progress of the farmers.

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी है सभी फसलों को खरीदने की पक्की गारंटी : मोहन लाल कौशिक


हरियाणा न्यूज हिसार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने सोमवार को हिसार में ‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’’ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि नायब सैनी सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों की सभी फसलों को खरीदने की पक्की गारंटी देकर किसानों का दिल जीता है। प्रदेश के किसानों के लिए की गई बड़ी-बड़ी घोषणाओं से निश्चित रूप से किसान लाभान्वित होंगे और अन्नदाताओं की तरक्की से हरियाणा के विकास की रफ्तार और तेज होगी।







‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’’ कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया मोहन लाल कौशिक का भव्य स्वागत

सम्मेलन से पहले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिसार पहुंचने पर श्री कौशिक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव को जीतने के काम में जुट जाएं और हिसार की सभी विधानसभाओं में कमल का फूल खिलाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया है। नायब सरकार का फोकस जनआंकाक्षाओं को पूरा करने पर है और मुख्यमंत्री लगातार जनहित में फैसला लेकर हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहे हैं। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाया, गांवों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। सड़कों का जाल बिछाया और युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी दी।। 







कांग्रेस झूठ की दुकान, चुनाव में जनता लगा देगी ताला : मोहन लाल कौशिक

कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान है और विधानसभा चुनाव में जनता इस पर ताला लगा देगी। पत्रकार के एक सवाल पर बोलते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में भाजपा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता का इन 10 वर्षों में भाजपा में विश्वास बढ़ा है और जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाएंगे। पूर्व सीएम हुड्डा के एक बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के पास दुष्प्रचार के अलावा बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है। झूठ और भ्रम फैलाना ही कांग्रेस की फितरत रही है, लेकिन इस बार जनता कांग्रेस के भ्रम में फंसने वाली नहीं है। श्री कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान तथा आरक्षण को लेकर जो झूठ बोला था उसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।








भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर समस्या का समाधान नायब सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद रात दो-दो बजे तक लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। पंचायतों को 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की छूठ नायब सैनी सरकार ने दी है। हमारी सरकार ने हर विधानसभा में बिना भेदभाव के विकास के काम कराए हैं। एक अन्य सवाल पर बोलते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक परिवार के लिए काम करते हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता देश, समाज और पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करते हैं। टिकटों के बंटवारे पर श्री कौशिक ने कहा कि टिकटें किसको मिलेगी यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार द्वारा कराए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।







मोहन लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के जो लोग हिसाब मांगते घूम रहे हैं उनका जवाब हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सीएम सैनी के नेतृत्व में जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है। इस दौरान दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, विधायक विनोद भयाना, जिला महामंत्री आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, नेहा धवन,  मनदीप मलिक, चेयरमेन नरेश जांगड़ा, सीमा गबीपुर, सरोज सिहाग, सतवीर वर्मा, , सोनू ढाका, जगदीश जिंदल, पूर्व मेयर गौतम सरदाना,  शकुंतला राजली वाला आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |