स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सिंचाई विभाग के जेई को दी जान से मारने धमकी, नहरी पानी चोरी करने से रोकने पर दी कस्सी से काट कर शव को नहर में बहा देने की धमकी

 Irrigation department JE given death threat - kharkhoda news  


हरियाणा न्यूज खरखौदा :  सिंचाई विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता ( JE )  को ड्यूटी के दौरान कुछ ग्रामीणों ने कस्सी से काट कर उसके शव को नहर में बहा देने की धमकी दी है। वे खरखौदा क्षेत्र में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए साथी कर्मी के साथ चेकिंग कर रहे थे। थाना खरखौदा पुलिस ने जेई की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।







कनिष्ठ अभियंता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में कनिष्ठ अभियंता हैं। 6 अगस्त की शाम को वह विभाग के गेज रीडर सतपाल के साथ सोहटी माइनर पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पीपली गांव के खेतों की तरफ आए तो उन्होंने देखा कि एक किसान ने माइनर के अंदर सुंडवा लगाकर अपने खेत में अवैध तरीके से नहरी पानी चला रखा था। उसने अपने साथी सतपाल की मदद से सुंडवे को हटा दिया। उसके बाद खेत के मालिक रोहित निवासी पिपली मौके आ गया। 








उसके बाद रोहित ने अपने पिता रतन को भी मौके पर बुला लिया। कुछ देर के बाद रतन के साथ दो-तीन लड़के अपने हाथों में डंडे व लाठी लेकर आ गए। रतन ने आते ही उसका कॉलर पकड़ लिया और गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उसके साथ आए लड़कों ने व रोहित ने उसे कहा कि आज तो आकर हमारे खेतों का सुंडवा हटा दिया है। आगे हमारे खेतों में आया तो कस्सी से काटकर यहीं नहर में बहा देंगे, किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |