Bhuna News: नहला गांव में विवाहिता पर ज़ुल्म, महिला को पति बोला मैंने दूसरी शादी कर ली, पत्नी पहुंची थाने
Bhuna News: Married woman tortured in Nahla village, husband said I got married again, wife reached police station
महिला ने पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज
हरियाणा न्यूज भूना : फतेहाबाद जिले के गांव नहला में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भुना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 498 ए और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूना पुलिस को दी शिकायत में नहला निवासी कविता ने बताया कि उसकी शादी नहला निवासी वीरू से सन् 2010 में हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं जिनमें से एक की उम्र 11 साल व दूसरे की उम्र 9 साल है। उनका दांपत्य जीवन ठीक से चल रहा था, लेकिन कुछ सालों से उसका पति उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करने लगा है। कभी वह शराब पीकर व कभी बिना शराब पिए भी उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करके उसे मानसिक रूप से उत्पीड़ित करता है।
कई बार उसको जान से मारने की धमकी दे चुका है व कोशिश भी कर चुका है। अब वह उसे कम दहेज लाने का ताना दे रहा है। उसने उसे तलाक दिए बिना व बिना उसकी सहमति के जिला कैथल के गांव देबन निवासी एक अन्य लड़की से शादी कर ली है। जिसे उसने दहमान गांव में रखा हुआ है। अब वह उसे धमका रहा है कि जो उनके बीच में आएगा, उसको परमानेंट हटा देगा। उसने इस बारे भूना थाना में पहले से शिकायत की हुई है।
आरोपी ने मौखिक व लिखित तौर पर आगे से परेशान न करने व घर चलाने के लिए 5000 रुपए हर महीने देने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि जो उसने दूसरी शादी की है, वह कानून के तहत की है। उसका डॉक्यूमेंट लाकर दे देगा। लेकिन अब आरोपी इन सब बातों को मानने से इंकार कर रहा है और उसके साथ मानसिक प्रताड़ित करने व रेलू हिंसा कर रहा है। न ही उसे घर चलाने के लिए खर्चा दे रहा। उसने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दीं है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks