रोहतक के भाली गांव में महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पार्सल देने के बहाने घर में घुसे युवक
woman was held hostage and robbed In Rohtak Bhali village, young men entered the house on the pretext of giving parcel - Rohtak Crime News Today
![]() |
| Breaking News Rohtak |
हरियाणा न्यूज रोहतक : बदमाश इतने शातिर हो चुकें हैं कि आए दिन लूटपाट करने के नीत नए तरीके अपना रहे हैं ताकि लोग आसानी से उनके जाल में फंस जाएं। हाल ही में ताजा मामला रोहतक जिले के गांव भाली आनंदपुरा में पार्सल देने के बहाने दो युवक एक घर में घुस गए और महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार गांव भाली आनंदपुर निवासी मधु ने बताया कि सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी तभी एक युवक उनके घर आया और उसके पति को आवाज लगाई, जिस पर वह घर से बाहर आई तो युवक ने कहा कि उसके पति का पार्सल है, रिसिविंग दे दे, महिला ने कहा कि अभी उसके पति बाहर किसी काम से गए हुए है और थोड़ी देर में घर आएंगे उसके बाद साइन कर रिसिविंग देकर पार्सल ले लेगें, जिस पर युवक ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा, जब महिला पानी लेने के लिए अंदर घर में गई तभी पीछे से दो युवक घर के अंदर घुस आए और दरवाजा बंद कर लिया।
महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो दोनों युवकों ने चुन्नी से उसका मुंह बंद कर रसोई घर में बंद कर दिया और घर में रखी अलमारी से जेवरात व सामान निकाल कर फरार हो गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब महिला का पति पवन वापिस घर पहुंचा और उसने रसाईघर में बंद अपनी पत्नी को बाहर निकाला। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज क जांच शुरू कर दी है।
गोहाना में भाई के हत्यारे को सोनीपत कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद व जुर्माना भी लगाया,
बड़ी खबर : रोहतक के निजी स्कूल में फायरिंग, स्कूल संचालक से मांगी 20 लाख की फिरौती,
पुलिस को फोन कर बोला बुजुर्ग : 22 सालों से इलाज करवा करवा कर थक चुका हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
क्या 4 अगस्त को सीएम सैनी रैली में करेंगे हांसी को जिला बनाने की घोषणा,
4 घंटे बिजली कट से परेशान ग्रामीण रात को पहुंचे सब स्टेशन, ग्रामीण बोले : आपूर्ति चालू नहीं होगी तब तक वापस नहीं जाएंगे
विवाहिता की तेरहवीं के बाद नारनौंद पुलिस ने किया मामला दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी विवाहिता, बहन के बयान पर मामला दर्ज,
बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन से लीव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता और लव मैरिज जैसे कानूनों में संशोधन करने की उठी आवाज ,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks