मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर विशेष, सोने और खाने का नाम जिंदगी नहीं है, आगे बढ़ते रहने की लगन का नाम है जिंदगी
Special on Munshi Premchand birth anniversary, education is the key to every problem of society .
शिक्षा समाज की हर समस्या की चाबी
![]() |
| शिक्षाविद डाक्टर राजेश मेहंदियां विचार गोष्ठी में मुंशी प्रेमचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए। |
राजली में विचार गोष्ठी - मुंशी प्रेमचंद की कविताएं समाज का मार्गदर्शन करने वाली - डाक्टर राजेश मेहंदियां
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले के गांव राजली के प्रेमचंद पुस्तकालय राजली में प्रेमचंद जयंती, शहीद उद्यम सिंह के शहादत दिवस व मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता शिक्षाविद डाक्टर राजेश मेहंदियां रहे। विचार गोष्ठी का संचालन पुस्तकालय के संचालक सरदानन्द राजली ने किया और विचार गोष्ठी की अध्यक्षता ऋषिकेश राजली ने की और बताया कि प्रेमचंद पुस्तकालय राजली की आज 15 वीं वर्षगांठ मनाई गई। प्रेमचंद पुस्तकालय 15 वर्षों से गांव राजली में चला रहे हैं।
मुख्य वक्ता शिक्षाविद डाक्टर राजेश मेहंदियां विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और साहित्य समाज को मार्गदर्शन करने का काम करता है। आजकल बच्चे मोबाइल फोन पर निर्भर रहते है।फोन बच्चों की रचनात्मकता को खा जाते हैं कुंद कर देते है। किताबों से दोस्ती करें, हर रोज आठ घंटे पढ़ें आपको सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता है। फोन और टीवी का त्याग, सुस्ती का त्याग, नींद का त्याग करें और टाइम पास करना बंद करें। बच्चे सफल होने के लिए पांच सूत्र अपनाएं एक बुक को चार बार पढ़े, नोट बनाएं, दोहराई करें और फिर अभ्यास करें। महापुरुषों की जीवनी पढ़ें उनके संघर्ष व बलिदान को पढ़ें और उनके विचारों को आत्मसात करें। साहित्य समाज का दर्पण है साहित्य जगानें का काम करता है, सुलाने का नहीं, बल्कि केवल सोने और खाने का नाम जिंदगी नहीं है, आगे बढ़ते रहने की लगन का नाम ही जिंदगी हैं।
आज इस मौके पर दिनेश, राजेश निम्बड़िया, डाक्टर संजय वर्मा, रोहतास राजली, धर्मपाल, रामपाल, सत्यवान, खुशी राजली, रीना वर्मा, रुचि,अंजू, अंकुश, लक्ष्य, हर्ष निम्बड़िया, गुंजन, खुशबू, कुसुम, मनीष, विवेक आदि शामिल रहे।
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
बिजली कटौती की समस्या को लेकर दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे जाम, पीपला पुल पर लगाया जाम,
म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : हरियाणा के 22 जिलों की 6225 ग्राम पंचायतों में होंगा ये काम,
TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान,
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू,
हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks