स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम में महिला की हत्या, रेखा की हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, मासूम बच्चों ने उठा दिया पूरी वारदात से पर्दा

 Woman murdered in Meham, police made big disclosure in Rekha murder case in madina, innocent children revealed the whole incident

मदीना गांव में पशुओं के ठाणों में पड़ा मृतक महिला का शव व जांच करती पुलिस।


हरियाणा न्यूज महम : रोहतक जिले के महय क्षेत्र के गांव मदीना में मंगलवार को विवाहिता रेखा की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी और मृतका के ससुर ने रेखा के मायके वालों को सूचना दी थी कि पड़ोसियों से झगड़े में रेखा की हत्या हो गई है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को रेखा हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित अजय बार-बार बयान बदल रहा था लेकिन बच्चों ने पूरी वारदात से ही पर्दा उठा दिया। 






मृतक महिला रेखा के शव का पंचनामा करती पुलिस।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गांव मदीना में खून से लथपथ रेखा का पशुओं के बंधने वाली जगह पर पड़ा हुआ था। की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रेखा की हत्या किसी तेजधार हथियार से वार कर की गई है। क्योंकि उसका गला कटा हुआ था और उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हथियार से वार करने से हुए कटों के निशान थे और उसका पति मौके से गायब था। 






गांव मदीना में महिला की हत्या के बाद घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करते हुए फॉरेंसिक टीम।

पुलिस ने शक के आधार पर रेखा के पति अजय को रात को ही हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रेखा की हत्या तांत्रिक विद्या के कारण हुई है क्योंकि वह भैरव बाबा का भक्त है। लेकिन पुलिस अजय के इस बयान से संतुष्ट नहीं हुई और अलग-अलग ग्राउंड में उससे पूछताछ करती रही तो अजय हर बार अपने बयान में बदलाव कर देता जिससे पुलिस को उसे पर हत्या का शक गहरा गया। बुधवार को पुलिस ने मृतक महिला और के बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सुबह उनकी मम्मी घर पर काम कर रही थी और पापा फोन पर नेट चलाना चाहते थे लेकिन पापा के फोन में नेट नहीं था और वो मम्मी के फोन से हॉटस्पॉट ऑन करवाना चाहते थे, ताकि वह अपने फोन में इंटरनेट चला सकें। परंतु घरेलू काम में लगी होने की वजह से उनकी मम्मी ने हॉटस्पॉट ऑन नहीं किया जिसके कारण दोनों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह दोनों स्कूल चले गए थे।







मृतक महिला रेखा। ( फाइल फोटो)

को दिए बयान में मृतका के भाई राजेश ने बताया कि उसके भाई के पास उसके मौसा का फोन गया था और बताया था कि रेखा के झगड़ा पड़ोसियों से हो गया था और पड़ोसियों ने उसकी हत्या कर दी है। जब वह गांव मदीना पहुंचे तो देखा की रेखा का शो पशुओं के बांधने वाली जगह पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। उसे पर किसी तेजडर हथियार से हमला किया गया है और गला काटकर उसकी हत्या की है साथ ही वहां पर उसका जीजा अजय भी नहीं दिखाई दिया जिससे उनका शक गहरा गया की रेखा की हत्या उसके पति अजय और ससुर बलबीर ने मिलकर की है। 






बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने अजय से शक्ति से पूछताछ की तो अजय ने बताया कि वह मोबाइल का हॉटस्पॉट ऑन करवाना चाहता था लेकिन अरे खान मना कर दिया तो घर में रखा हथियार लेकर रेखा के पास पहुंचा जहां पर रेखा पशुओं के बांधने वाले ठिकाने की साफ सफाई कर रही थी तो उसने हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 







इस संबंध में जांच अधिकारी जय भगवान ने बताया कि आरोपित अजय बार-बार अपनी पत्नी की हत्या के मामले को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा था कभी अपने आप को भैरव बाबा का भक्त बता कर रेखा की हत्या पर बात कह रहा था तो कभी कोई और बात कर रहा था। लेकिन जब बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मोबाइल के हॉटस्पॉट ऑन करने को लेकर मम्मी पापा में झगड़ा हुआ था और वह स्कूल चले गए थे। जब अजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

नारनौंद में भिवानी चंडीगढ़ मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, नहर में पानी ना आने से परेशान किसानों ने लगाया जाम,

बिजली कटौती की समस्या को लेकर दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे जाम, पीपला पुल पर लगाया जाम

म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा : हरियाणा के 22 जिलों की 6225 ग्राम पंचायतों में होंगा ये काम,

गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर, गुस्साए कावड़ियों ने दिल्ली जयपुर हाइवे पर लगाया जाम,

हिसार डीसी ने दिए सख्त आदेश: ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटें पुलिस,

TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान,
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू
हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |