जींद से करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार, महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लिया लोन
Woman absconded with crores of rupees from Jind, took loans from different banks in the name of women
महिलाओं के नाम अलग-अलग बैंकों से लिया लोन, एसपी को दी शिकायत
हरियाणा न्यूज, जींद : विश्वकर्मा कॉलोनी में महिलाओं के नाम से अलग-अलग बैंकों से लगभग दो करोड़ रुपए की राशि का लोन लेकर एक महिला फरार हो गई। पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत एसपी सुमित कुमार से की है। जब इसकी जानकारी महिलाओं को लगी तो वह उसके घर पर पहुंची लेकिन महिला अपने परिवार के साथ मकान को बेचकर कहीं चली गई। जिसकी जानकारी किसी को नहीं लगी।
महिला सोनू, मीना, नीता, अनीता, पूजा, कमलेश, माया ने बताया कि कॉलोनी की दर्जनभर महिलाओं ने बुधवार को एसपी सुमित कुमार को शिकायत देकर उनकी राशि वापिस दिलवाने व आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की। एसपी कार्यालय में पहुंची महिलाओं ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सबाना नाम की एक महिला रहती थी। जिन्होंने उनके आधार कार्ड, फैमिली आईडी व कुछ अन्य दस्तावेज लेकर उनके लोन करवाए थे। पहली बार लगभग ढाई वर्ष पहले उनके लोन हुए थे। उन्होंने उस लोन को चुकता भी कर दिया। इसके बाद सबाना ने उनको कभी बैंक में बुलाकर तो कभी उनके घर पर आकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
इसके बदले में उन्होंने बैंक से उनके नाम पर लोन ले लिया। यह लोन कॉलोनी की लगभग 250 महिलाओं के नाम से लिया गया। इसकी जानकारी किसी महिला को नहीं लगी। यह लोन बंधन बैंक, उज्जीवन बैंक, आरबीएल बैंक, साई बैंक, हिटपटास व आशीर्वाद बैंक से लिया गया। इन बैंकों में कार्यरत कर्मचारी भी आरोपी महिला से मिले हुए थे। महिला ने कॉलोनी की इन महिलाओं के नाम से लगभग दो करोड़ रुपए का अलग-अलग लोन लेकर खुद हड़प गई और मकान बेचकर फरार हो गई। जब बैंक कर्मियों ने उपभोक्ताओं से लोन की किश्त के लिए दबाव बनाया तो इस घटना के बारे में पता चला।
आज की हरियाणा की ताजा खबरें :-
मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,
ध्रुव राठी को कोर्ट ने भेजा समन, भाजपा नेता ने मांगा 20 लाख का हर्जाना,
हिसार जिले से अलग-अलग जगहों से आभूषण, टेबलेट, लैपटॉप व स्कूटी चोरी के मामले में चार गिरफ्तार,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks