हरियाणा मांगें हिसाब के तहत नारनौंद व जींद में बोले दीपेंद्र भाजपा जहां ईडी भेज रही है वहां हमारी जीत को पक्की
Under Haryana Maange Hisaab, Deepender said in Narnaund and Jind that wherever BJP is sending ED, our victory is certain there
10 साल तक प्रदेश को खूब लूटा कांग्रेस ने हिसाब मांगा तो भाजपा में बौखलाहट क्यों - दीपेंद्र हुड्डा
![]() |
| नारनौंद की जाट धर्मशाला में हरियाणा मांगें हिसाब के तहत लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा। |
हरियाणा न्यूज नारनौंद: बेटियों के साथ जो अन्याय करने का काम किया है। उसका हिसाब देना होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार ने बेटियों को सड़कों पर घसीटने का काम भी किया था। हरियाणा मांगे हिसाब से भाजपा पार्टी में बौखलाहट पैदा हो गई है। वह जवाब ना देकर जनता को गुमराह कर पीछा छुड़ा रही है। जहां ईडी को भेज रहे हैं वहां पर हमारी जीत को पक्की कर रहे हैं। भाजपा का रही है कि हम हिसाब नहीं देंगे हम तो कांग्रेस से हिसाब लेंगे। उक्त शब्द सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ यात्रा के तहत आज छठे दिन नारनौंद की अनाज मंडी से खांडा मोड तक तक पदयात्रा की। इस दौरान लोगों का भारी समर्थन मिला। इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश, पूर्व विधायक प्रो रामभगत, जस्सी पेटवाड़, डॉ राजबीर मोर, डॉ कुलवंत मोर,सोनिया दुहन, जिला पार्षद सुखबीर संधू, सुरेंद्र पंघाल, दिनेश श्योराण, रणदीप लोहान, वजीर सिंह, राजेंद्र चहल, जसमेर लोहान, बिट्टू लोहान, जितेंद्र ज्यानी विशेष तौर पर मौजूद थे।
दीपेन्द्र हुड्डा ने नारनौंद व जींद हलके में मिले अपार स्नेह के लिए जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर जनसैलाब उमड़ रहा है, जो बीजेपी सरकार के खिलाफ जनता के रोष का प्रतीक है। जब से हरियाणा मांगे हिसाब के तहत कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछे हैं, पूरी भाजपा में तिलमिलाहट है। भाजपा सरकार ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अगर भाजपा सरकार ने हिसाब नहीं दिया तो विधानसभा में जनता इनका हिसाब कर देगी। उन्होंने कहा कि 10 साल से भाजपा सरकार पिछड़ा समाज के अधिकारों को छीनकर उस पर नमक छिड़क रही है।
भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर की आय सीमा को केंद्र सरकार द्वारा तय लिमिट 8 लाख से घटाकर 6 लाख कर दिया। इसके चलते पिछड़ा वर्ग के लाखों बच्चे आरक्षण का लाभ पाने से वंचित हो गए। अब भाजपा सरकार जाते-जाते इसे आठ लाख करने की बात कह रही है। जबकि, कांग्रेस सरकार ने पहले ही एलान किया है कि सत्ता में आते ही इसे बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। कांग्रेस सरकार के समय बीसीए की क्लास वन और क्लास टू की नौकरियों में आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया था। 10 साल में भाजपा सरकार ने इसमें एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ाया। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर जातिगत जनगणना करवाएंगे। प्रदेश में रिकार्ड बेरोजगारी का सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में दो लाख सरकारी पद समाप्त कर दिये और केंद्र सरकार में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।
हरियाणा में जो भर्ती बची उसे अग्निपथ योजना और कौशल निगम के माध्यम से बिना रिजर्वेशन, बिना पेंशन, बिना मेरिट वाली कच्ची नौकरियों में परिवर्तित कर दिया गया। हरियाणा में पिछले पांच साल में केवल 10 हजार नौकरी लगी है। जिसमें से ज्यादातर नौकरी दूसरे प्रदेशों के लोगों को दी गयी। हरियाणा की भर्तियाँ पेपर लीक, भर्ती घोटाले में उलझ गई। लोगों को पोर्टल, आईडी में उलझाकर लाइनों में खड़ा कर दिया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारे तीन विधायकों पर पिछले दिनों ईडी की कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि जब से हमारा हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा चली है। हम देख रहे हैं कि सोनीपत में हमारा बहुत बड़ा कार्यक्रम था आज सुरेंद्र पवार पर ईडी की कार्रवाई की गई है।
भाजपा की कार्यप्रणाली का हिस्सा है कि वह जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है। यह अब कोई नई बात नहीं है। पूरे देश में ऐसे ही चल रहा है। यदि वह हरियाणा में ऐसे ही करेंगे तो हरियाणा के लोग बीजेपी को निशाने पर लेंगे और जहां-जहां वह जा रहे हैं। वह तीन विधायकों के पास पहुंचे हैं और जहां पर वह जा रहे हैं मैं मानता हूं कि वह कांग्रेस पार्टी को जीत का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। यानी कि बीजेपी उन क्षेत्र में हार मान गई है। भाजपा का रही है कि दुष्यंत ने जो घोटाले किए हैं उसकी जांच करवाएंगे। दुष्यंत चौटाला कह रहे हैं कि वह भाजपा के घोटालों का राज खोलने का काम करेंगे। इससे साबित होता है कि दोनों ने मिलकर प्रदेश को खूब लूटा है।
हिसार के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कहा कि आज यह हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा नारनौंद में पहुंची जहां भारी जन समर्थन मिला है और मैं पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका धन्यवाद देता हूं उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं की जांच एजेंसियों का हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर दुरुपयोग ना करें उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती है जिसने भी इस धरती पर जुल्म किया है उसका नामो निशान मिट गया है।
ये खास खबर पढ़ें : -


.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks