खेदड़ थर्मल प्लांट के अनुबंधित कर्मचारी 23 से पैदल मार्च करते हुए 29 को पहुंचेंगे करनाल
contracted employees of Khedar Thermal Plant will march on foot from 23rd and reach Karnal on 29th,
छह दिन पैदल मार्च निकाल 29 जुलाई को करनाल में विरोध प्रदर्शन में लेंगे भाग
हरियाणा न्यूज बरवाला :भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की खेदड़ थर्मल प्लांट इकाई द्वारा शनिवार को धरना स्थल पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष अमरजीत ने की और संचालन सचिव अमित नेहरा ने किया। बैठक में 29 जुलाई को करनाल में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इकाई अध्यक्ष अमरजीत और सचिव अमित नेहरा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि थर्मल खेदड़ से 23 जुलाई को पैदल मार्च निकाला जाएगा और पैदल मार्च करते हुए 29 जुलाई को करनाल में होने वाले प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे।
उन्होंने बताया कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा का एचपीजीसीएल प्रबंधन के साथ 12 जून 2023 को समझौता हुआ था। जिसमें खेदड़ व यमुनानगर थर्मल में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने और ठेकेदारी प्रथा बंद करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने बताया कि उक्त समझौते को एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक समझौता लागू नहीं किया गया है। अभी तक लगभग 70 कर्मचारी के गेट पास जारी नहीं हुए है, इसके कारण यह सभी कर्मचारी आज भी नौकरी से बाहर हैं। थर्मल के कर्मचारी अभी तक ठेकेदारों के चंगुल से बाहर नहीं आ सके हैं।
उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारी पिछले एक साल में कई बार मुख्यमंत्री और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समझौते को लागू नहीं किया जा रहा है। इसलिए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने 4 जुलाई को सभी जिलों और थर्मल में प्रदर्शन करते हुए डीसी व चीफ इंजीनियर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 16 जुलाई को मुख्यमंत्री के ओएसडी को भी मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन अभी तक संगठन को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसीलिए संगठन ने फैसला लिया है कि 29 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री की आवास पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खेदड़ थर्मल से कर्मचारियों का एक जत्था 23 जुलाई को पैदल मार्च निकालता हुआ नरवाना, कैथल व निसिंग होते हुए करनाल पहुंचेगा और 29 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेवारी एचपीजीसीएल प्रबंधन और प्रशासन की होगी।

ये खास खबर पढ़ें : -

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks