जींद में दो बाइकों की भिड़ंत, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
Two bikes collided in Jind, one bike rider died, another injured - jind accident news
हरियाणा न्यूज जींद : हरियाणा के जींद में गांव घोघड़िया के निकट दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक भी घायल हो गया। मृतक पब्लिक हैल्थ में कौशल रोजगार के तहत ड्यूटीरत था। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर घायल दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जींद जिले के गांव हैबतपुर निवासी सोनू पब्लिक हैल्थ में कौशल रोजगार के तहत ड्यूटीरत था। गत दिवस वह अपने दोस्त से मिलने के लिए गांव कुचराना कलां गया हुआ था। देर शाम को जब वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो गांव घोघड़िया रजबाहे पुल पर दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। घटना में दूसरा बाइक चालक भी घायल हो गया। जिसकी पहचान गांव घोघड़िया निवासी किस्मत के रुप में हुई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के चाचा कृष्ण की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक किस्मत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
आज की ताजा खबर हरियाणा : -
TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान,
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू,
Sonipat Big Accident : सोनीपत में सीवरेज के मैंन हाल में गिरा बच्चा, पिता व एनडीआरएफ उतरी बच्चे को तलाशना, नहीं मिली कामयाबी,
हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,
बहन की कोथली देने आया युवक डूमरखां गांव के पास भाखड़ा नहर में बहा,
अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी के 32वें डीसी के रूप में संभाला पदभार | Abhishek Meena took charge as the 32nd DC of Rewari,
हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,
जींद जिले के अलग-अलग गांव से तीन लड़कियां हुई लापता: कोई पेपर देने के बहाने तो कोई कोचिंग सेंटर व सहेली के जन्मदिन के बहाने घर से निकली,
पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks