स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू

 Hisar police takes big action, three arrested including Fortuner car stolen from Punjab - Hisar News Today    

हिसार पुलिस की गिरफ्त में बैठे फॉर्च्यूनर गाड़ी चोर और फॉर्च्यूनर गाड़ी।


हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार एबीवीटी पुलिस टीम सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बरवाला हिसार बाईपास जींद रोड से पंजाब के मोहाली से चोरी की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित तीन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस चोरों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है कि इन्होंने कहां-कहां से गाड़ियां चोरी की हैं। 

  






     एबीवीटी टीम प्रभारी उप निरीक्षक नर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान हिसार बायपास बरवाला मौजूद थी कि जींद रोड हिसार बायपास बरवाला पुल के नीचे चोरी की गाड़ी सहित तीन व्यक्तियों के मौजूद होने के बारे में सूचना मिली। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पहुंची तो वहा एक फॉरच्यूनर गाड़ी खड़ी दिखी। पुलिस टीम ने सूझ बूझ से उक्त फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार तीन युवकों को काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम माजरा प्याऊ निवासी अनिरूद्घ, सुंदकन कलां निवासी सचिन और पेटवाड़ निवासी सीकू बताया। गाड़ी के कागजात बारे पूछताछ करने पर वे एकदम से सहम गए और कोई जवाब न दे सके। गाड़ी की नियमनुसार तलाशी लेने पर गाड़ी से ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बरामद हुआ। 








    उप निरीक्षक नर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच करने पर पाया गया कि गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट लगाई हुई थी। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर अंकित रजिस्ट्रेशन संख्य और गाड़ी  पर लगी नंबर प्लेट के नंबर भिन्न पाए गए। गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर उक्त तीनों माजरा प्याऊ निवासी अनिरूद्घ, सुंदकन कलां निवासी सचिन और पेटवाड़ निवासी सीकू के खिलाफ थाना बरवाला में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर इन्हे गिरफ्तार किया गया है। 






 मोहाली से चोरी हुई फॉरच्यूनर गाड़ी

 उप निरीक्षक नर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में समान आया कि उपरोक्त आरोपियों ने उक्त गाड़ी 23/24 जुलाई की रात में मोहाली पंजाब से चोरी की है। आरोपियों ने गाड़ी पर किसी अन्य क्रेटा की नंबर प्लेट प्रयोग की है। उक्त फॉरच्यूनर गाड़ी एक बारे में थाना मटौर, SAS Nagar पंजाब में अभियोग अंकित है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान,

Sonipat Big Accident : सोनीपत में सीवरेज के मैंन हाल में गिरा बच्चा, पिता व एनडीआरएफ उतरी बच्चे को तलाशना, नहीं मिली कामयाबी

हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,

बहन की कोथली देने आया युवक डूमरखां गांव के पास भाखड़ा नहर में बहा

अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी के 32वें डीसी के रूप में संभाला पदभार  | Abhishek Meena took charge as the 32nd DC of Rewari,

हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,

जींद जिले के अलग-अलग गांव से तीन लड़कियां हुई लापता: कोई  पेपर देने के बहाने तो कोई कोचिंग सेंटर व सहेली के जन्मदिन के बहाने घर से निकली,

पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |