स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

TGT अध्यापकों की वेटिंग लिस्ट व डिटेल रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान

  Big update regarding the waiting list and detailed result of TGT teachers, CM Saini announced

TGT teachers orientation program


हरियाणा न्यूज पंचकूला : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित नव नियुक्त ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स ( TGT selection) के राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम में Haryana से आये अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो दिन में TGT teachers waiting list के साथ-साथ डिटेल रिजल्ट ( TGT teachers detail results ) भी निकाल दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक ( Paris Olympic 2024 ) में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराकर हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। सरकार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हमेशा तैयार है। मुख्यमंत्री ने भविष्य की स्पर्धाओं के लिए सभी खिलाड़ियों को बहुत शुभकामनाएं दी।






 नायब सिंह सैनी ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी शिक्षक देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देने का संकल्प लें। अध्यापक भावी पीढ़ियों को निरंतर तराशने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले 10 सालों में पूरे प्रदेश में समान चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया है। प्रदेश में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और कॉलेज की स्थापना की है। प्रदेश में लड़कियों को 20 किलोमीटर में ही कॉलेज की सुविधा मिल रही है।  






मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना खर्ची-बिना पर्ची के मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान सरकार द्वारा  गत लगभग 10 वर्षों में 141000 युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के  काबिलियत के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।





अंबाला के नारायणगढ़ में जनस्वाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ अनाज मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख तथा नगरपालिका नारायणगढ़ को ₹10 करोड़ की ग्रांट विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लगभग 200 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकाँश शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए। जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण भी किया।






मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों के लिए पेंशन को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग 161 मातृभाषा सत्याग्रहियों या उनके जीवित पति/पत्नियों को 15,000 रुपये मासिक पेंशन वितरित करता है। प्रस्तावित वृद्धि 20,000 रुपये प्रति माह होने से 96.60 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक व्यय होगा।


आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से चुराई फॉरच्यूनर गाड़ी सहित तीन काबू

Sonipat Big Accident : सोनीपत में सीवरेज के मैंन हाल में गिरा बच्चा, पिता व एनडीआरएफ उतरी बच्चे को तलाशना, नहीं मिली कामयाबी

हिसार दिल्ली हाईवे पर सिंघवा खास के पास हादसा: स्कूटी पर सवार होकर महम चौबीसी के गांव में मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में घायल महिला नरवाना कॉलेज में है लेक्चरर,

बहन की कोथली देने आया युवक डूमरखां गांव के पास भाखड़ा नहर में बहा

अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी के 32वें डीसी के रूप में संभाला पदभार  | Abhishek Meena took charge as the 32nd DC of Rewari,

हरियाणा में कावड़ियों ने स्कूल बस पर किया पत्थराव, स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम,

जींद जिले के अलग-अलग गांव से तीन लड़कियां हुई लापता: कोई  पेपर देने के बहाने तो कोई कोचिंग सेंटर व सहेली के जन्मदिन के बहाने घर से निकली,

पिल्लूखेड़ा मंडी के ठेके पर अवेध शराब, पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी सहित तीन लोगों को किया काबू,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |