स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

समाधान शिविर में हुआ समाधान : रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद

 Reshma will have roof over her head, ADC gave instructions to officers, SP also heard the complaint

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं रहना चाहिए वंचित - ADC 

ADC के सामने अपनी समस्या रखते हुए पीड़ित परिवार।


हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण तथा अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने नागरिकों की जनसमस्याएं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अविलंब उपलब्ध करवाया जाए। कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।







पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के सामने अपनी शिकायत रखते हुए युवा।


पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना और शिकायतों का समाधान किया। अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने ऋषि नगर निवासियों की शिकायत का समाधान करते हुए जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस क्षेत्र में जलापूर्ति तथा सीवरेज लाइन को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। गांव बोबुआ एक महिला द्वारा बच्चों की पेंशन संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही अमल में लाएं। अग्रोहा निवासी रेशमा की मकान बनवाने की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर महिला अंबेडकर नवीनीकरण आवास योजना की पात्र है तो तुरंत योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जाए।









आजाद नगर निवासी शीलाबाई ने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि उन्हें एचकेआरएनएल के तहत नौकरी मिली है, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा ज्वाईन नहीं करवाया गया है। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने हरियाणा सीड सर्टिफिकेशन एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ता को तुरंत ज्वाईन करवाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त लक्ष्मीबाई चौंक क्षेत्र में सीवरेज लाइन की साफ-सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। 









उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज लाइनों की साफ-सफाई का कार्य निरंतर रूप से जारी है। उन्होंने आजाद नगर निवासी सिंह ज्योति मंगल की शिकायत का समाधान करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को उनके प्लॉट के ऊपर से होकर गुजरने वाली बिजली लाइन को हटाने के निर्देश दिए। इस एसडीएम जयवीर यादव, डीएमसी विरेंद्र सहारण, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


आज के मुख्य समाचार हरियाणा :- 

हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी की हत्या का मामला: जजपा नेता की हत्या में शामिल हांसी, सिसाय, नारनौंद और राजस्थान के बदमाश काबू , 

अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा

जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार,

हांसी जक्ंशन पर रुकेंगी सुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेनें | Superfast express trains will stop at Hansi Junction 

नहरी पानी को लेकर भिड़े धांसू और बुगाना के ग्रामीण, ग्रामीण एसपी और एक्सईएन से मिले, बेलदार का तबादला,

हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी,

गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए

Admissions started for regular and distance courses in ODM College : ओडीएम महाविद्यालय में रेगुलर व डिस्टेंस कोर्सों में दाखिले शुरू, जाने किन-किन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

Admissions for ODL and online courses have started in GJU Hisar | जीजेयू में ओडीएल व ऑनलाइन कोर्स में दाखिले शुरू, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

सैलजा ने कहा लोकसभा व राज्यसभा में पेश रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हर घंटे देश में औसतन एक से अधिक किसान गंवा रहे जान,

















कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |