चौबारे मे चल रही थी गैंग, गैंग का सरगना सहित 14 काबू
Fatehabad News : gang was operating in Chaubara, 14 including the gang leader arrested
बड़ी कार्रवाई फतेहाबाद शहर पुलिस ने 14 युवको को लूट की योजना बनाते किया काबू
हरियाणा न्यूज फतेहाबाद : फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के दिशा निर्देशानुसार चलाये जा रहे फतेहाबाद अपराध मुक्त अभियान के तहत जिला फतेहाबाद पुलिस ने बडी कार्रवाई कर चार मरला कॉलोनी से 14 आरोपियों को काबू कर अवैध हथियारों सहित भारी मात्रा मे जिंदा कारतूसभी बरामद किए है। पुलिस ने इसके साथ- साथ लाखों रुपये की नगदी भी बरामद करने मेसफलता हासिल की है।
गैंग के सरगना सहित ये हुए गिरफ्तार
फतेहाबाद पुलिस द्वारा पकडे गये 14 आरोपियों की पहचान चन्द्र सागर उर्फ घरौंडा पुत्रमनोहर लाल वासी अशोक नगर फतेहाबाद, विक्रम उर्फ पहलवान पुत्र रामनिवास वासी बैजलपूर, विकास पुत्र रामनिवास पुत्र सीता राम वासी बैजलपुर, मुकेश उर्फ धन्नुपुत्र सुरेश कुमार वासी अशोक नगर फतेहाबाद, मोनू उर्फ मोनी पुत्र जगदीश पुत्रमामचंद वासी बैजलपूर, रमन उर्फ कान्ति पुत्र धर्मपाल पुत्र कनी राम वासी सिरढान, सोनू उर्फ गुरदीप पुत्र बगीचा सिंह वासी बीघड, पारसिक उर्फ मोनू पुत्र जगदीश चन्द्र पुत्र बनवारी लाल वासी बैजलपूर, सुरेन्द्र पुत्र गोपी राम पुत्र अमर सिंह वासी हरनाम कॉलोनी फतेहाबाद, दीपक उर्फ दीपू पुत्र सही राम पुत्र बीसी राम वासी बीघड रोड रतिया कॉलोनी फतेहाबाद, संयम उर्फ सेमी पुत्र सुरेन्द्र पुत्र हरी चन्द वासी जगजीवन पुरा फतेहाबाद, अमन पुत्र प्रताप पुत्र सुंदर सिंह वासी बीघङ रोड काठ मंडी फतेहाबाद, अजय पुत्र महेन्द्र पुत्र दलीप सिंह वासी अशोक नगर फतेहाबाद व सौरम पुत्र कैलाश पुत्र बनवारी लाल वासी सुन्दर नगर फतेहाबाद के रुप मे हुई है। पकडे गए सभी 14 आरोपियों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद मे विभिन्न सगीन धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चार मरला कॉलोनी में बैठकर बना रहे थे लूट की योजना
डीएसपी जगदीश काजला ने जानकारी देते हुए बताया कि बस अड्डा चौकी प्रभारी संजय कुमार की पुलिस टीम अपराध रोकथाम के लिए पुराना बस अड्डा फतेहाबाद मौजूद थे कि मुखबर ने मेरे से मिलकर सूचना दी कि चार मरला कालोनी (बाजार) में स्टार लाईट रेस्टॉरेन्ट के सामने चौबारा पर करीब 15 व्यक्ति हथियारों सहित बैठे हुए है जो डकैती करने की तैयारी कर रहे है तथा सभी संगठित होकर किसी बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
अगर तुरंत ही रेड की जाये तो नाजायज हथियारों व अमुनेशन सहित मौका पर काबू आ सकते हैं जिस पर सूचना अंत्यत विश्वसनीय है सूचना अनुसार सूचना स्थल आबादी क्षेत्र में होने के कारण व व्यक्तियों की मात्रा ज्यादा होने पर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए तथा आमजन को कोई क्षति न हो सूचना बारे उच्चाधिकारियों सूचना देकर अन्य पुलिस बल को मौका पर भेजने का आग्रह किया गया। जिस पर कुछ ही समय उपरांत रणजीत सिंह, प्रबंधक अफसर थाना पुलिस वल के साथ पुराना बस अड्डा के पास पहुंचे और सूचना स्थल की सुरक्षा के तहत घेराबंदी करके चार मरला कालोनी मे बनी दुकान का गेट को खोलकर दुकान में दाखिल हुआ तो लकड़ी के तख्तों पररखे गद्दों पर 14 आरोपियों को काबू कर नियमानुसार तलाशी अमल मे लाई तो उनके कब्जा से एक पिस्तोल नाजायज 32 बोर, एक पिस्तोल 30 बोर तथा एक बन्दूक 12 बोर सहित 44 कारतूस जिंदा बरामद करने मे सफलता हासिल की है। पकडे गये सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद मे विभिन्न संगीन धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को आज कोर्ट मे पेश किए जायेगें।
आज के मुख्य समाचार हरियाणा :-
अवैध संबंधों के चलते इंजेक्शन लगाकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में पत्नी, बेटे और प्रेमी का कबूलनामा,
जींद पुलिस ने बलबीर हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, 36 घंटे बाद हुआ़ अंतिम संस्कार,
हांसी ऑटो मार्केट में पुलिस कर्मचारियों से मारपीट व जान से मारने की दी धमकी,
गैंगस्टर काला खैरमपुरिया से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने 3 संदिग्ध युवक उठाए,
रेशमा के सिर पर होगी छत, एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, एसपी ने भी सुनी फरियाद ,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks