स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कांवड़ यात्रा व शिवरात्रि को लेकर हिसार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये गलती करते ही पहुंच सकते हैं जेल

 Hisar police issued advisory regarding Kanwar Yatra 2024 and Shivratri, you can land in jail if you commit this mistake - Hisar News Today     

कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, कावड़ियों के वाहनों में डीजे रखने और बजाने पर है पूर्ण प्रतिबंध - पुलिस अधीक्षक हिसार


  हरियाणा न्यूज हिसार : पुलिस अधीक्षक हिसार दीपक सहारन ने कहा है कि सुप्रसिद्ध कावड़ मेला 22 जुलाई 2024 से शुरू हो 2 अगस्त 2024 शिव रात्रि तक जारी रहेगा। हिसार पुलिस ने कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो और कानून व्यवस्था सुचारू रहे। कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क पर अलग से लेन बनाई गई है। श्रद्धालुओं के रात्रि ठहराव के लिए रूटों पर सामाजिक संगठनों द्वारा स्थापित किए गए शिवरों की निगरानी की जा रही है। जिले में श्रद्धालु हरिद्वार से पैदल चलकर कावड़ लेकर आते हैं जिसका पवित्र जल शिवरात्रि को भगवान शिव पर चढ़ाया जाएगा। जिन मार्गाे से श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ लाई जाती है उन सभी मार्गाे पर श्रद्धालुओं की सुविधा व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जाने वाले रास्तों पर यातायात सुचारू रखने के इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं वह पर्याप्त पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूटों का भी प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा जिले में पड़ने वाले टोल आदि पर भी सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए गए है।








     पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सभी थाना प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि कावड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और शिवभक्त कावडिये भी अपने-अपने गन्तव्य तक सुरक्षित पहुंच सके। ट्रक यूनियन, सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के मालिकों, ऑटो, जीप / डम्पर चालकों की भी मिटिंग ले उन्हें ट्रैफिक नियमो की पालना कर अपनी लेन में वाहन चलाने के निर्देशित करे। निर्माणधीन मार्गो पर साइन बोर्ड लगवाए। मुख्य मार्गो पर संवेदनशील ट्रैफिक प्वाईन्टो को चिन्हित कर पुलिस बल की तैनाती करे। साथ ही प्रभावी चैकिंग कर ओवर स्पीड व ट्रैफिक नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध तुरन्त नियमानसुार कानूनी कार्यवाही की जाये।







 कावड़ के वाहनों में डीजे रखने और बजाने पर है पूर्ण प्रतिबंध

      पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि कावड़ियों के वाहनों में डी.जे. रखने व बजाने पर पूर्णतयाः प्रतिबन्ध लगाया गया है।  यदि कोई वाहन मालिक या चालक ध्वनि प्रदुषण एवं मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल ले जाएगी। साथ ही असामाजिक और शरारती  तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जिसके लिए सिविल ड्रेस में अलग से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 








 असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

     उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक/शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की लगातार कडी निगरानी जारी है। किसी भी व्यक्ति की किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है। आमजन किसी भी पोस्ट को वेरीफाई के बिना फारवर्ड न करें। हिसार पुलिस द्वारा कांवड़ियों तथा आमजन से अपील की गई है कि वे पुलिस तथा प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों की पालना करें ताकि कावंड़ यात्रा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |