स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले से अलग-अलग जगहों से आभूषण, टेबलेट, लैपटॉप व स्कूटी चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

 Four arrested in connection with theft of jewellery, tablet, laptop and scooty from different places in Hisar district - Hisar Crime News  

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सुबह नौकरानी पहुंची तो घर में बिखरा पड़ा मिला सामान 


 हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले के थाना अग्रोहा पुलिस ने 21/22 जुलाई की रात में अग्रोहा स्थित मकान से लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल फोन और आभूषण चोरी के मामले में तीन आरोपित अग्रोहा निवासी विश्वजीत, मीरपुर निवासी सोनू और सरदुलगढ़ निवासी संमजोग सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने 1 फरवरी 2024 को पुष्पा कॉम्प्लेक्स हिसार से इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी मामले में एक आरोपित 12 क्वार्टर रोड हिसार निवासी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। 





     मुख्य सिपाही मनदीप ने बताया कि थाना अग्रोहा में अमन तनेजा वासी अग्रोहा ने उसके घर में 21/22 जुलाई 2024 की रात को चोरी होने के बारे शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह और उसका परिवार पिछले दो महीने से उसके पिता का इलाज करवाने के लिए फरीदाबाद गए हुए थे। उसके घर पर काम करने वाली महिला ने 22 जुलाई को उसे सूचना दी कि घर के सभी कमरों से सामान निकल बाहर फेका हुआ है। शिकायतकर्ता द्वारा घर में बिखरे सामान को चैक करने पर उसमें से लैपटॉप, मोबाइल फोन, टेबलेट और आभूषण गायब मिले। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अग्रोहा में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उपरोक्त तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने 21/22 जुलाई की रात में छत के रस्ते से घर में घुस सामान चुराया था।  पुलिस ने आरोपितों से एक लैपटॉप और एक टैबलेट बरामद किया है। आरोपितों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।






इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

     मुख्य सिपाही सोनिया ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में 5 फरवरी को सेक्टर 15 हिसार निवासी कुलभूषण ने पुष्पा कॉम्प्लेक्स से इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि वह 1 फरवरी को इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर हिसार उसके ऑफिस आया था और ऑफिस के सामने स्कूटी खड़ी की थी। शाम को वहां स्कूटी नहीं मिली। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उपरोक्त आरोपित राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से चोरी शुदा इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है। आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |