स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनीपत में सबसे ज्यादा 47 एमएम बारिश, गोहाना में शून्य, बारिश में शहर की गलियों में झील का नजारा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जानय ये

 Highest rainfall of 47 mm in Sonipat, zero in Gohana, lake like view in the streets of the city during rain, life saved after two hours of hard work - Sonipat News Today 

सोनीपत पर सावन माह मेहरबान, लगी रे लगी सावन की झड़ी 

हरियाणा न्यूज सोनीपत: हरियाणा के कई क्षेत्रों में सावन माह के आगाज के साथ ही मानसून सक्रिय हो गया। सोनीपत  जिलावासियों पर मानसून सावन की शुरूआत में पूरी तरह मेहरबान दिखाई दिया। बुधवार तड़के आसमान पर घिरे बादल रुक-रुककर कई घंटे तक बरसते रहे। लगातार तीसरे दिन भी बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया और उमस से राहत मिली। बारिश होने से किसानों के मुरझाए चेहरे खुशी से झूम उठे।





बुधवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई बारिश सात बजे तक जारी रही। हालांकि उसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे शहर के मुख्य चौक चौराहों व सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर के शनि मंदिर अंडरब्रिज व अंडरपास में पानी भर से शहर दो हिस्सों में बंट गया। जिससे गोहाना रोड फ्लाईओवर पर जाम के स्थिति बनी रही। दूसरी ओर बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों ने सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार जताए हैं।







अंडरब्रिज में एक कार डूब गई थी, जिसके चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा ककरोई रोड चौक, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, गीता भवन चौक, मामा भांजा चौक, सेक्टर रोड सहित अन्य मार्गों पर प्रशासन व नगर निगम के पानी निकासी के दावे ठप होते दिखाई दिए।








दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को डूबने से बचाया

बारिश में शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में 13 फुट तक पानी भर गया। जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। बारिश के बीच कार में शनि मंदिर अंडरब्रिज से जा रहे छोटूराम कॉलोनी निवासी हरेंद्र ने जलभराव देख ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक कार पानी में जा चुकी थी। हरेंद्र ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार पानी में पूरी तरह से डूब गई। करीब दो घंटे बाद निगम कर्मियों व राहगीरों ने रस्सियों की मदद से कार को बाहर निकाला।







सोनीपत में कहां कितनी हुई बारिश

खंड                        बारिश

सोनीपत               47 एमएम

गन्नौर                  35 एमएम

गोहाना                   शून्य

खरखौदा               05 एमएम

खानपुर कलां         02 एमएम

राई                      45 एमएम






95 कर्मियों ने संभाली कमान, खोले बंद सीवर

झमाझम बारिश के बीच शहर की सड़कें तालाब बनी रही। जिस कारण नगर निगम ने शहर में नालों की सफाई के लिए लगाए गए 95 कर्मचारियों को बारिश के बीच फिल्ड में उतारा। जिसके बाद कर्मचारी बंद सीवर व नालों को खोलने के काम में जुट गए। कई घंटे के बाद लोगों को जलभराव से राहत मिल सकी।







धान की रोपाई में रफ्तार

जिले में 90 हजार हैक्टेयर भूमि पर धान रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। अब तक मानसून की बेरुखी से किसान धान रोपाई का काम तेज नहीं कर पा रहे थे। जिस कारण काफी रकबा खाली पड़ा था। तड़के हुई तेज बारिश के बाद खेत पानी से भर गए। किसानों का कहना है कि अब धान रोपाई का कार्य रफ्तार पकड़ सकेगा। मानसून सक्रिय हुआ मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है। जिससे जिले में तड़के झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर, सोनीपत




एक्शन मोड में सोनीपत प्रशासन, बारिश के बाद निकासी का लिया जायजा

हरियाणा न्यूज सोनीपत: सोनीपत शहर में बारिश के बाद बने जलभराव के हालात का पता लगने पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार एक्शन मोड में नजर आए। सुबह बारिश थमते ही उपायुक्त ने नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा के साथ शहर का दौरा किया और पानी निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शनि मंदिर अंडरब्रिज व अंडरपास, बस अड्डा, ड्रेन नंबर-6, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, ककरोई चौक व ओल्ड डीसी रोड सहित शहर के विभिन्न जगहों का दौरा करते हुए बारिश के पानी निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 







उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने पहले शनि मंदिर अंडरपास के पानी की निकासी के लिए बनाए गए वाटर हार्वेस्टिंग पीट का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए कि पीट की लगातार सफाई करवाई जाए। उन्होंने यहां बनाए डंपिंग स्टेशन से होने वाली समस्या पर चर्चा की और समाधान के लिए प्रयासों को गति देने पर विचार किया। इसके बाद उन्होंने शहर से गुजरने वाली ड्रेन नंबर-6 व बस अड्डा का दौरा कर पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पानी निकासी को लेकर ड्रेन में कोई बाधा है तो तुरंत दूर करें। बस अड्डे में पानी जमा न होने दें और निकासी की उचित व्यवस्था करें, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।




फील्ड में प्रशासन यहां-यहां जलभराव अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान शहर में शनि मंदिर अंडरपास, ककरोई चौक तथा नजदीक शम्भू दयाल स्कूल, मामा भांजा चौक, सूरी पैट्रोल पम्प वाली गली में जलभराव मिला। इसके अतिरिक्त यह भी संज्ञान में आया कि सैक्टर 14-15 मार्केट तथा मॉडल टाउन में विभिन्न सड़को तथा चौकों पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। 






निरीक्षण उपरांत उपायुक्त ने ये दिए निर्देश

 1. आयुक्त, नगर निगम को ड्रेन नं. 6 पर 72 घंटे के अन्दर अन्दर आईपीएस शुरू करने के आदेश दिये गये यदि तय समय में कार्यवाही नहीं की गई तो जिम्मेवार अधिकारियों को निलम्बित करवाने तथा विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा।

 2. शहर के विभिन्न चौकों एवं रोड़ पर बारिश के कारण पानी की अधिकता होने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और जाम की स्थिति बन जाती है। ककरोई चौक, सूरी पैट्रोल पम्प वाली गली, सैक्टर-23 चौक, शम्भू दयाल चौक रोड चौकों पर आयुक्त, नगर निगम उचित जल निकासी के लिए एक-एक अतिरिक्त पम्प निर्धारित जगह पर रखवाना सुनिश्चित करें एवं चौकों पर ट्रैफिक व्यवस्था समुचित करने के लिए पुलिस विभाग ट्रैफिक पुलिस तैनात करना सुनिश्चित करें।


आज की हरियाणा की ताजा खबरें :

मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,

जींद से करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार, महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लिया लोन

ध्रुव राठी को कोर्ट ने भेजा समन, भाजपा नेता ने मांगा 20 लाख का हर्जाना

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के गांव सांघी में व्यक्ति की हत्या, खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

हिसार जिले से अलग-अलग जगहों से आभूषण, टेबलेट, लैपटॉप व स्कूटी चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |