शुगर ठीक करने का दावा : ड्रग्स कंट्रोल यूनिट ने दुकान पर छापेमारी, छापेमारी से पहले दुकानदार फरार
Claims to cure sugar: Drugs Control Unit raided the shop, shopkeeper absconded before the raid - kaithal News Today
हरियाणा न्यूज कैथल: कैथल शहर में डोगरा गेट पर मानस रोड स्थित गोपाल गोशाला के बाहर दुकान लगाकर बैठे व्यक्ति की ओर से शुगर ठीक करने का दावा करने पर जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी के कार्यालय ने दबिश दी। इस दौरान दवा देने वाले व्यक्ति मौके पर ही अपनी दुकान को छोड़कर भाग गया।
जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. चेतन वर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर जांच की। इस मौके पर उनके साथ राकेश भी मौजूद थे। बताया जा रहा है दुकान चलाने वाले आरोपी नरेश की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा था कि उसकी ओर से दी जाने वाले दवा से शुगर महज तीन से चार दिन में ही ठीक हो जाती है। जैसे ही यह सूचना अधिकारी को मिली तो उन्होंने दुकान के पता की जांच करने के बाद छापेमारी करने की योजना बनाई। इसके बाद बुधवार शाम के समय अधिकारी ने दबिश दे, लेकिन इससे पहले ही आरोपी दुकानदार को दबिश की जानकारी मिल गई। इसके बाद वह मौके पर ही फरार हो गया।
जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि कार्यालय की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति ऐसे कोई दवा नहीं बेच सकता है। दवाएं बेचने के लिए नियमों को पूरा करते हुए अनुमति लेनी होती है। अनुमति के बाद ही दवाएं ऐसे बेची जा सकती है। मौके पर जांच की तो कोई ऐसा अनुमति का दस्तोवेज नहीं मिला है। ऐसे में आरोपी दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
आज की हरियाणा की ताजा खबरें :-
मंजू होटल के कमरे में मिले महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,
जींद से करोड़ों रुपए लेकर महिला फरार, महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों से लिया लोन,
ध्रुव राठी को कोर्ट ने भेजा समन, भाजपा नेता ने मांगा 20 लाख का हर्जाना,
हिसार जिले से अलग-अलग जगहों से आभूषण, टेबलेट, लैपटॉप व स्कूटी चोरी के मामले में चार गिरफ्तार,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks