NH 9 पर नाले के निर्माण को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ आमने-सामने, एसडीओ ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद
BJP leader and SDO face to face over the construction of drain on NH 9, SDO silenced the BJP leader
हरियाणा न्यूज ओढां, राजू : NHAI द्वारा ओढां में कुछ दिन पूर्व शुरू किया गया नेशनल हाईवे के साथ-साथ बने निकासी नालों की सफाई का कार्य पूर्व की तरह एक बार फिर से बीच में छोड़ दिया गया। इससे पहले भी विभाग द्वारा 2 बार कार्य बीच में छोड़ा गया था। विभाग का कहना है कि ये नाले हाईवे पर से बरसाती पानी की निकासी हेतु बनाए गए थे, लेकिन लोगों ने इनमें अपने घरों का पानी छोडऩा शुरू कर दिया। जितना कार्य उनका था वो उन्होंने कर दिया, बाकी पंचायत का काम है। ( Sirsa News Hindi)
इस समस्या को लेकर रविवार को भाजपा नेता एवं हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ओढां पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत व गांव के काफी लोगों ने पंचायत घर में एकत्रित होकर चेयरमैन देवकुमार शर्मा से हाईवे की इस समस्या को हल करवाने की मांग की। लोगों ने उन्हें अवगत करवाते हुए कहा कि ये समस्या लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी जी का जंजाल बनी हुई है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व उपायुक्त से मिले। जिसके बाद एनएचएआई ने कार्रवाई के नाम पर नाले के कुछ हिस्से की सफाई कर औपचारिकता निभा दी। लेकिन अभी काफी कार्य अधर में लटका हुआ है। इस समस्या पर चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने मौके पर जाकर स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के एसडीओ का नंबर लोगों से लेकर उन्हें फोन लगाया तो एसडीओ ने उनके साथ अनुचित ढंग से बात की। ( Sirsa News Today)
मैं कैसे मानूं कि आप चेयरमैन बोल रहे हो :-
चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने एसडीओ सलमान को स्पीकर पर कर फोन लगाया। शर्मा ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वे लोगों की समस्या पर ओढां आए हैं। उनकी समस्या का समाधान करें। ये सुनकर एसडीओ ने कहा कि ‘मैं कैसे मानूं कि आप चेयरमैन बोल रहे हैं। दिनभर में मेरे पास विधायक व अन्य नेताओं के पीए होने की बात कहकर काफी फोन आते रहते हैं। दूसरा आपने अवकाश के दिन मेरे पर्सनल नंबर पर फोन कैसे किया।’ इस बात पर चेयरमैन ने कहा कि ‘लोगों ने नंबर दिया तो मैंने लगा लिया। रही बात मेरे परिचय की तो क्या अब मैं आपको गवर्नर से अथोरिटी लेटर लेकर पुलिस से वेरीफाई करवाकर सबूत के तौर पर दूं क्या, कि मैं चेयरमैन हूं। आपको कम से कम बोलने का तो सलीका होना चाहिए।’ हालांकि चेयरमैन का बात करने का लहजा बेहद ही सामान्य रहा, लेकिन एसडीओ ने चेयरमैन को काफी सुना डाली। ( latest News Sirsa)
एसडीओ ने ये भी कहा कि वे जवाब दे चुके हैं कि ये हमारा कार्य नहीं बल्कि पंचायत का कार्य है। इस बात पर चेयरमैन ने कहा कि वे इस विषय में उच्चाधिकारियों के अलावा केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मिलेंगे। इस बात पर एसडीओ ने कहा कि ‘आप बड़े आदमी हैं, मेरी बदली करवा दीजिए।’चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने करीब 10 मिनट तक एसडीओ से बात की, लेकिन एसडीओ चेयरमैन की सुनने की बजाय अपना ही राग अलापते रहे। जिसके बाद चेयरमैन ने यह कहकर पीछा छुड़वाया कि ‘मुझसे गलती हो गई कि मैंने उन्हें फोन लगा लिया।’ यहां बता दें कि कुछ दिन पूर्व कालांवाली के एसडीएम ने उक्त एसडीओ सलमान को कड़ी फटकार लगाई थी। लेकिन फिर भी कोई असर नहीं हुआ। उपायुक्त ने सफाई के आदेश दिए, लेकिन एसडीओ ने इसकी भी कोई परवाह नहीं की। ( Sirsa News Today in Hindi)
हमारा नहीं है कार्य :-
एनएचएआई के एसडीओ सलमान का तर्क है कि हाईवे के साथ-साथ उन्होंने जो नाले बनाए थे वो हाईवे पर से बरसाती पानी की निकासी हेतु बनाए थे। लेकिन लोगों ने इनमें अपने घरों का पानी छोडऩा शुरू कर दिया। जितना उनका कार्य था वो उन्होंने कर दिया। बाकी कार्य पंचायत करवाए। वहीं चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। ( Sirsa ki taaja khabar)
लोगों की समस्या पर हम वहां गए थे। संपर्क किए जाने पर एसडीओ ने समस्या के समाधान की बजाय उल्टा उनसे बेतरतीब ढंग से बात की। एसडीओ ने हमसे चेयरमैन होने का सबूत मांगा और बात पर कोई गौर नहीं किया। हमने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से बात की है। ये एसडीओ इससे पहले भी अधिकारियों, पंचायत व आम लोगों के साथ अनुचित व्यवहार कर चुका है। इस विषय में हम मुख्यमंत्री व केन्द्र के अधिकारियों से बात करेंगे।
-- देवकुमार शर्मा, चेयरमैन (एचएसडीसी)
आज के खास समाचार भी पढ़ें:-
Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी,
Haryana News WhatsApp channel,
महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी,
पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,
बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के छात्राओं ने जीते पदक,
हिसार में महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 16 को करेंगे प्रदर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks