महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी
Murder of youth in Meham, firing on youth after blocking the road in Sisar Khas, skull cracked
हरियाणा न्यूज महम: महम थाना क्षेत्र के गांव Sisar khas Murder में को लेकर करीब एक दर्जन युवकों गांव के ही युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मर्डर कर दिया। गोली सिर में लगने युवक की खोपड़ी फट गई और उसका भेजा बाहर निकल आया। लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ( Rohtak News Today in Hindi)
मिली जानकारी के मुताबिक महम चौबीसी के गांव सीसर खास निवासी सुनील कुमार और उसका भाई नवीन सीसर खास बडेसरा रोड़ पर स्थित शराब ठेके की देखरेख का काम करते हैं। रविवार की रात को जब सुनील बाइक पर सवार होकर शराब ठेके की देखरेख के लिए जा रहा था तो गांव के ही एक दर्जन से अधिक युवकों ने उसका रास्ता रोककर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सुनील के सिर में गोली लगी और उसकी खोपड़ी फट गई, खोपड़ी फटने की वजह से उसका भेज बाहर निकल आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली सुनील के शरीर के अन्य हिस्सों में भी लगी और उसकी मौत हो गई। इस वारदात की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ( Meham Rohtak Murder News)
मर्डर की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया और इस हत्याकांड की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। वही हमलावर युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। ( Meham News Today)
चार साल पहले हुई हत्या में आरोपित था मृतक
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 4 साल पहले गांव सी सरकार निवासी मोहनदास की हत्या की गई थी उसे हत्याकांड में मृतक सुनील सहित अन्य को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने मोहनदास हत्याकांड में सुनील सहित अन्य चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मोहनदास हत्याकांड में सुनील और उसके साथी करीब 6 महीने पहले ही जेल से बाहर आए थे। पुलिस का मानना है कि मोहनदास हत्याकांड की रंजिश को लेकर ही सुनील का मर्डर किया गया है। ( Rohtak Crime News Today)
पुलिस ने मृतक के भाई नवीन के बयान पर गांव सीसर खास निवासी पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सचिन उर्फ भोलू, बलराम उर्फ मोंटी, सोहन उर्फ सोनू, अजय, अंकित, विजय, कृष्ण, सुनीता, सचिन, केला, पूर्व सरपंच जयभगवान, शमशेर और अन्य सभी निवासी गांव सीसर खास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ( Rohtak jile ki news)
महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि नवीन की शिकायत पर 14 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है। मृतक को 2 गोलियां लगी थीं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं, लेकिन अभी कोई हाथ नहीं लगा है।
आज के खास समाचार भी पढ़ें:-
Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी,
Haryana News WhatsApp channel,
पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,
बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के छात्राओं ने जीते पदक,
हिसार में महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 16 को करेंगे प्रदर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks